कोटा में कोचिंग एरिया में 250 हॉस्टल की तलाशी, 14 संदिग्ध गिरफ्तार
कोटा में कोचिंग एरिया में 250 हॉस्टल की तलाशी, 14 संदिग्ध गिरफ्तार शहर पुलिस ने नगर निगम चुनाव और त्योहारों को देखते रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया. Published : August 23, 2026 at 8:18 PM IST कोटा: राजस्थान के कोटा शह…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कोटा में कोचिंग एरिया में 250 हॉस्टल की तलाशी, 14 संदिग्ध गिरफ्तार
शहर पुलिस ने नगर निगम चुनाव और त्योहारों को देखते रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया.
Published : August 23, 2026 at 8:18 PM IST
कोटा: राजस्थान के कोटा शहर पुलिस ने नगर निगम चुनाव और त्योहारों को देखते रविवार को कोचिंग एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया. बोरखेड़ा थाना इलाके के कोरल पार्क में चेकिंग में 14 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया. करीब 250 हॉस्टल की तलाशी ली गई. शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर 160 जवान और अधिकारियों ने तीन से चार घंटे चेकिंग अभियान चलाया. इसमें एक-एक हॉस्टल में जाकर तलाशी ली गई.
एसपी गौतम ने कहा कि कोटा आकर कोचिंग कर रहे बाहरी छात्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही कोचिंग एरिया में खाली पड़े हॉस्टल्स में बड़ी संख्या में बाहरी युवकों के रहने की जानकारी मिल रही थी. इनमें संदिग्ध, नशाखोरी, चोरी के साथ आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोग थे.
इसके अलावा हॉस्टल्स में स्टूडेंट केयरटेकर और मेस कर्मी के साथ संचालकों का सत्यापन भी करना था. इसीलिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा और पुलिस उप अधीक्षक पंचम हिमांशु सिंह के नेतृत्व में हॉस्टल्स में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया था.
पढ़ें:जयपुर रेंज के आठ जिलों में तड़के 4 बजे बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, 803 बदमाश गिरफ्तार
बोरखेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि पूरी जांच में पुलिस की राजकॉप एप के जरिए 200 लोगों के फोटो स्कैन कर मिलाया. इनमें 14 संदिग्ध थे, जिन्हें आपराधिक रिकार्ड के आधार पर गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी शांतिभंग में हुई है. साथ ही हॉस्टल्स में सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं होने और बिना सत्यापन के रह रहे स्टूडेंट के संबंध में भी पाबंद किया गया है. करीब 250 हॉस्टल्स में जांच की गई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर: 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां खाक, 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

जयपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए 15 स्थलों का निर्धारण

130K views · 5.5K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


