उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी फेल: तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक 25 फीसदी कम बरसात; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Clouds Persist But Rain Prospects Remain Weak उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी फेल:तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक 25 फीसदी कम बरसात; जानिए अगले सप्ता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Clouds Persist But Rain Prospects Remain Weak
उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी फेल:तापमान बढ़ने की संभावना, अब तक 25 फीसदी कम बरसात; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
उदयपुर में शनिवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। बीते सप्ताह मौसम का मिजाज बारिश वाला रहा, लेकिन बरसात नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा के अनुसार उदयपुर में मानसून का तीसरा दौर भी कमजोर पड़ गया है। आने वाला पूरा सप्ताह भी मौसम के लिहाज से शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन तेज बारिश की संभावना कम है।
शुक्रवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून कमजोर रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दिन के समय गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। फिलहाल शनिवार सुबह बादलों के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है, लेकिन बारिश को लेकर कोई मजबूत सिस्टम नजर नहीं आ रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आज 18 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: अब तक 19 फीसदी कम बरसात, अगस्त में भी तापमान 40 डिग्री के करीब - Jaipur News

जयपुर राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश की संभावना... येलो अलर्ट जारी, 23 अगस्त से 4-5 दिन तक मानसून पड़ सकता है कमजोर

जोधपुर में मौसम साफ, बारिश का अलर्ट नहीं: मानसून सीजन में अब तक 30 फीसदी कम बरसात - Jodhpur News


