राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिसकर्मी लेंगी एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग, NSG मानेसर में देगा 12 सप्ताह की ट्रेनिंग
राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिसकर्मी लेंगी एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग, NSG मानेसर में देगा 12 सप्ताह की ट्रेनिंग राजस्थान पुलिस में आरएसी और एमबीसी कैडर से चयनित महिलाकर्मियों को 12 सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा. Published : A…

सौजन्य से:- ETV Bharat
राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिसकर्मी लेंगी एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग, NSG मानेसर में देगा 12 सप्ताह की ट्रेनिंग
राजस्थान पुलिस में आरएसी और एमबीसी कैडर से चयनित महिलाकर्मियों को 12 सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा.
Published : August 24, 2026 at 10:04 AM IST
जयपुर: राजस्थान पुलिस की 25 महिला पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) की ओर से खास प्रशिक्षण दिया जाएगा. उनकी यह कठिन परीक्षा 24 अगस्त से एनएसजी के मानेसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर होगी. इन महिला पुलिसकर्मियों को 12 सप्ताह तक एनएसजी के ट्रेनर कई अहम विधाओं में पारंगत बनाएंगे. राजस्थान पुलिस के आरएसी और एमबीसी कैडर से चयनित 25 महिला पुलिसकर्मी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मानेसर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में 12 सप्ताह का गहन कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी. प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026 से 13 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा.
प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट जयपुर के परिसर में इन महिला कार्मिकों को एडीजी, आर्म्स बटालियन्स, राजस्थान रूपेन्द्र सिंघ ने ब्रीफ किया. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड से प्राप्त होने वाले कमांडो प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जवानों को प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और जीरो एरर की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया.
एडीजी सिंघ ने कहा कि कमांडो प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता प्रदान करना है. जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ काम कर सकें. उन्होंने 'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' के मूल मंत्र पर महिला कार्मिकों को ब्रीफ करते हुए उन्हें प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस के आरएसी और एमबीसी कैडर की इन महिलाओं का चयन एनएसजी कमांडो ट्रैनिंग के लिए होना प्रदेश लिए गर्व की बात है.
सरकारी वाहन से किया रवाना: इसके बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंह ने सभी 25 महिला पुलिसकर्मियों को राजकीय वाहन से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर (हरियाणा) के लिए रवाना किया. इस अवसर पर आरएसी के डीआईजी विनित बंसल और चतुर्थ व पांचवीं बटालियन आरएसी के कमांडेंट भी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को एनएसजी प्रशिक्षण के उच्च मानकों की हर कसौटी पर खरा उतरने की शुभकामनाएं दी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


