होमक्राइमजयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप: छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप: छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Kidnapping Case | Youth Rescued After 25 Lakh Ransom Demand जयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप:छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार - कॉप…

Dainik Bhaskar के अनुसार26 अगस्त 2026 को 02:56 am बजे
जयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप:  छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Kidnapping Case | Youth Rescued After 25 Lakh Ransom Demand

जयपुर में बाइक को टक्कर मारकर युवक का किडनैप:छोड़ने के नाम पर 25 लाख की मांगी फिरौती; दो आरोपी गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

खोहनागोरियान थाना पुलिस ने अपहरण और फिरौती के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को भी बापर्दा गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।

बाइक को टक्कर मारकर किया अपहरण

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को परिवादी मुनेश कुमार मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा पंकज कुमार मीणा, जो जयपुर में रहता है, 23 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे किसी काम से खात्रीपुरा आया था। उसके साथ उसका दोस्त योगेश शर्मा भी था।

योगेश के जरिए परिजनों को पता चला कि एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी ने पंकज की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद बदमाश पंकज को उठाकर अपने साथ ले गए।

बाद में पंकज को छोड़ने के नाम पर आरोपियों ने व्हाट्सऐप कॉल के जरिए परिजनों से 25 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। मामले में पुलिस थाना खोहनागोरियान में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से जुटाए सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पुलिस ने फुटेज के सुरागों को आपस में जोड़ते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने अपहृत पंकज कुमार मीणा को दस्तयाब कर लिया।

जांच के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान होने पर पुलिस ने दोनों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया।

खोहनागोरियान थानाधिकारी सुनील गोदारा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशु पाराशर (23) निवासी आदर्श नगर, सेक्टर-01, बयाना, थाना बयाना, जिला भरतपुर और मंजीत शर्मा (21) निवासी बंध की ढाणी, सिकंदरा, थाना सिकंदरा, जिला दौसा के रूप में हुई है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और अपहरण के पीछे पूरी साजिश कैसे रची गई।

- जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड: बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा, लखनऊ का रहने वाला था

- CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका बोले-पुलिस मेरी निगरानी कर रही: घर आने-जाने वालों पर नजर रख रही; DCP बोलीं-उनका दावा गलत, पुलिस दूसरी जगह गई थी

- जयपुर में युवक की हत्या की 3 आरोपियों को दबोचा: एक आरोपी के खिलाफ कई थानों में 17 मुकदमें दर्ज; झगड़े के बाद राजीनामे के लिए मिलने गया था

- ईद पर जयपुर में बदलेगा ट्रैफिक रूट: चार दरवाजा से दोपहर 2 बजे निकलेगा जुलूस; जानें किन मार्गों पर रहेगा डायवर्ट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें