होमक्राइमराजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी एनएसजी कमांडो - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी एनएसजी कमांडो - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - 25 Women Police Officers From Rajasthan Will Become NSG Commandos राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी एनएसजी कमांडो - कॉपी लिंक राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान एनएसजी कमांडो…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 01:54 am बजे
राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी एनएसजी कमांडो - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- 25 Women Police Officers From Rajasthan Will Become NSG Commandos

राजस्थान की 25 महिला पुलिसकर्मी बनेंगी एनएसजी कमांडो

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस की 25 महिला जवान एनएसजी कमांडो की कठिन कसौटी से गुजरेंगी। आरएसी कैडर से चुनी गईं इन महिला जवानों को 24 अगस्त से मानेसर (हरियाणा) स्थित एनएसजी सेंटर में 12 सप्ताह का कमांडो प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रेनिंग 13 नवंबर तक चलेगी। पहली बार महिला कमांडों के बैच को एनएसजी की ट्रेनिंग दी जा रही है। एनएसजी देश की विशेष काउंटर टेररिज्म फोर्स है, जिसे आमतौर पर ‘ब्लैक कैट कमांडो’ के नाम से पहचाना जाता है। एनएसजी एक तरह से भारत की एंटी-टेरर फोर्स है। यहां अर्बन काउंटर टेररिज्म, बम डिटेक्शन-डिस्पोजल और काउंटर-आईईडी सहित कई विशेष प्रशिक्षण कराए जाते हैं।

पहले चयन की कसौटी, अब 12 सप्ताह की परीक्षा

आरएसी और एमबीसी कैडर से इन 25 महिला कार्मिकों का चयन इस विशेष प्रशिक्षण के लिए किया गया है। ट्रेनिंग के बाद ये राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षित कमांडो होंगी। प्रशिक्षण के बाद इनकी पोस्टिंग और विशेष जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस तय करेगी। ट्रेनिंग में अत्याधुनिक हथियारों को संभालने की तकनीक पर फोकस होगा। गौरतलब है कि एनएसजी कमांडो के लिए 30 हजार से अधिक आवेदन आए थे। हालांकि कमांडो स्कूल जोधपुर में भी है। जहां ट्रेनिंग होती रहती है। मगर इस तरह से बैच बनाकर ट्रेनिंग के लिए पहली बार मानेसर भेजा जा रहा है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें