जयपुर-अलवर में बारिश, 25 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट: पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार, जानिए- अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heatwave Alert | Udaipur Rain Relief | Yellow Alert 20 Districts जयपुर-अलवर में बारिश, 25 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट:पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार, जानिए- अगले ती…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heatwave Alert | Udaipur Rain Relief | Yellow Alert 20 Districts
जयपुर-अलवर में बारिश, 25 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट:पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार, जानिए- अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
- कॉपी लिंक
जयपुर और अलवर के कई इलाकों में आज (सोमवार) सुबह-सुबह बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। उधर, उदयपुर संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन से हो रही आंधी-बारिश की वजह से गर्मी कम हुई है। राज्य में तीन दिन 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
इससे पहले रविवार (28 जून) को श्रीगंगानगर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जैसलमेर के अलावा जयपुर, जोधपुर, अलवर, पिलानी, करौली, दौसा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इन शहरों में दिन के अलावा रात में भी तेज गर्मी और उमस से हालात खराब हैं।
राजस्थान में मौसम की तस्वीर…
ये शहर सबसे गर्म रहे
मैप में देखिए, राजस्थान में कब आएगा मानसून…
45MM तक हुई बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रतापगढ़ के अरनोद में 45MM, छोटी सादड़ी, सुहागपुरा में 20, प्रतापगढ़ शहर में 15, उदयपुर के कोटड़ा में 28, मावली में 34, झालावाड़ के पचपहाड़ में 25, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 21, कपासन में 33, बस्सी में 11, बांसवाड़ा के दानपुर में 5, झुंझुनूं के पिलानी में 13, बुहाना में 11, बिसाऊ में 5 और भीलवाड़ा के हमीरगढ़ 8MM बरसात हुई। उदयपुर और उसके आसपास के एरिया में कई जगहों पर तेज आंधी चली, जिससे यहां लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली।
श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी
पश्चिमी, पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर धीमा पड़ने से गर्मी, उमस तेज हो गई। श्रीगंगानगर में रविवार को सबसे ज्यादा गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 43.8, बीकानेर में 43.2, चूरू में 43.1, बाड़मेर में 42.2, जोधपुर, हनुमानगढ़ में 41.4, करौली में 40.3, दौसा में 40.8, कोटा में 40.3, पिलानी (झुंझुनूं) में 40.9, अलवर में 40.6, टोंक में 39.6, अजमेर में 39.4, सीकर में 39, नागौर, जालोर में 39.2, झुंझुनूं में 39.9 और पाली में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन शहरों में गर्मी के साथ जबरदस्त उमस रही।
रात में दिन जैसी गर्मी, हनुमानगढ़ में सबसे गर्म रात
राजस्थान के कई जिलों में एक बार फिर रातें भी गर्म होने लगी हैं। इन शहरों में रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गिर रहा। रविवार को सबसे ज्यादा गर्म रात हनुमानगढ़ में रही, जहां न्यूनतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में न्यूनतम तापमान 32.3, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर में 32, जालोर में 31.4, चूरू में 30.6, जैसलमेर में 29, बाड़मेर में 29.5, कोटा में 29 और झुंझुनूं में 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम का हाल…
जयपुर : राजधानी सोमवार तड़के मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश हुई। इससे हवा में ठंडक घुल गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, शनिवार रात से रविवार रात में जयपुर में जबरदस्त उमस रही थी। रविवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। कहीं-कहीं छितराए बादल छाए। जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
अजमेर : अजमेर में रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हवा में नमी 56 से 37 प्रतिशत के बीच रहने से उमस का असर महसूस हुआ। मौसम विभाग ने राहत के संकेत देते हुए सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
अलवर : अलवर में सोमवार सुबह करीब 4 बजे करीब 15 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। इससे पहले रविवार को तेज धूप निकलने के कारण ज्यादा गर्मी रही। दोपहर तक अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 6:30 बजे मौसम ने करवट ली। घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी।
कोटा : कोटा में रविवार को गर्मी ने फिर तेवर दिखाए। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर : उदयपुर में रविवार दोपहर को अचानक मौसम बदलने के बाद आंधी चली और बारिश हुई। इस दौरान बड़ी गांव मुख्य रोड पर बिजली के पोल पर पेड़ गिर गया। रोड पर पेड़ और पोल गिरने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हुई।
स्वरूप सागर रोड पर खड़ी कार और बाइक पर पेड़ गिरने से दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर : जोधपुर में रविवार को गर्मी और उमस का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है।
सीकर : शनिवार (27 जून) रात में हवा नहीं चलने की वजह से गर्मी का असर बना रहा। रविवार दिन भर तेज धूप और उमस की वजह से लोग परेशान हुए।
दोपहर बाद में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस बढ़ गई। शाम को हल्के बादल छाए। शहर का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में 5 जुलाई तक आएगा मानसून: मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, पारा 41 पार पहुंचा - Jodhpur News

उदयपुर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की एंट्री की संभावना, तापमान में गिरावट - Udaipur News

जयपुर में निगम उपायुक्त बनीं 'स्टार ऑफिसर': वैशाली नगर में जानलेवा टूटा ढक्कन बदला, एक महीने से खुला सीवर चैंबर दुरुस्त - Jaipur News


