होमकृषिबीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी: कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर पानी बाकी - Tonk News
कृषि

बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी: कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर पानी बाकी - Tonk News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Tonk - Bisalpur Dam Water Level Update | Monsoon Rain Tonk Ajmer Jaipur बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी:कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर…

Dainik Bhaskar के अनुसार5 सितंबर 2026 को 04:33 am बजे
बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी:  कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर पानी बाकी - Tonk News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Tonk

- Bisalpur Dam Water Level Update | Monsoon Rain Tonk Ajmer Jaipur

बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा 2 सेमी पानी:कैचमेंट में बारिश से जलस्तर 314.10 आरएल मीटर हुआ, भरने को सवा मीटर पानी बाकी

- कॉपी लिंक

राजस्थान के टोंक, अजमेर और जयपुर के लिए पानी के बड़े स्रोत बीसलपुर बांध में फिर पानी आने लगा है। पिछले 24 घंटे में बांध के कैचमेंट एरिया में बारिश हुई। इससे बांध में 2 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। शनिवार को बांध का जलस्तर 314.10 आरएल मीटर दर्ज किया

काले बादल छाए, बूंदाबांदी जारी

पानी की आवक शुरू होने के साथ मौसम भी बदला है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कई जगह रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग के अनुसार, अगर कैचमेंट एरिया में बारिश का यह दौर जारी रहता है और तेज बारिश होती है तो आने वाले दिनों में बीसलपुर बांध भर सकता है। बांध भरने से किसानों को रबी की फसलों के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

जिले में 24 घंटे में 24 एमएम बारिश

बीती रात जिले के कई हिस्सों में तेज और हल्की बारिश हुई। इससे जिले के बांधों और तालाबों में पानी बढ़ा है। शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 24 एमएम बारिश दर्ज की गई।

इस साल जिले की औसत बारिश 654.94 एमएम है। इसके मुकाबले शनिवार सुबह 8 बजे तक जिले में 396.65 एमएम बारिश हो चुकी है। यह कुल औसत बारिश का 60.56 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश गलवानिया में 62 एमएम हुई। इसके अलावा निवाई में 53 एमएम और गलवा में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई।

जयपुर-अजमेर की पानी की चिंता कम होगी

बीसलपुर बांध से केवल खेती के लिए ही पानी नहीं मिलता, बल्कि जयपुर, अजमेर, टोंक और आसपास के जिलों में पीने का पानी भी पहुंचता है। पिछले कुछ दिनों में बांध में पानी की आवक कम हो गई थी। इससे बांध के भरने को लेकर चिंता बढ़ रही थी।

अब त्रिवेणी और खारी-डाई नदियों के बहाव वाले इलाकों में फिर बारिश होने लगी है। इससे बांध के गेज में सुधार हुआ है। अभी त्रिवेणी का गेज 230 नीट है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें