जयपुर- सीए ने फर्जीवाड़े से विदेश भेजे 23.95 अरब रुपए: 40 फर्जी फर्म-संस्थाओं के नाम पर धोखाधड़ी; रिटर्न नहीं भरने वालों के नाम का किया यूज - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur CA Abhishek Jain Fake Documents Case | Money Laundering Fraud जयपुर- सीए ने फर्जीवाड़े से विदेश भेजे 23.95 अरब रुपए:40 फर्जी फर्म-संस्थाओं के नाम पर धोखाधड़ी; रिटर्न नही…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur CA Abhishek Jain Fake Documents Case | Money Laundering Fraud
जयपुर- सीए ने फर्जीवाड़े से विदेश भेजे 23.95 अरब रुपए:40 फर्जी फर्म-संस्थाओं के नाम पर धोखाधड़ी; रिटर्न नहीं भरने वालों के नाम का किया यूज
- कॉपी लिंक
जयपुर के चार्टर्ड अकाउंटेट (सीए) ने धोखाधड़ी कर 23.95 अरब रुपए विदेश भेज दिए। सीए ने फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के गलत सर्टिफिकेट जारी किए। सीए ने रिटर्न नहीं भरने वालों के नाम का मिस यूज कर ये रुपए विदेश भेजे।
पत्रकार कॉलोनी थाने में आयकर विभाग की ओर से रविवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक जैन निवासी पत्रकार कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।
FIR के मुताबिक- आयकर विभाग के फॉरेन एसेट्स इन्वेस्टिगेशन यूनिट जयपुर के डिप्टी डायरेक्टर (अन्वेषण) मिंटू लाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सीए अभिषेक जैन की ओर से फॉर्म-15 सीबी (विदेश में ट्रांजैक्शन के लिए टैक्स सर्टिफिकेट) के फर्जी सर्टिफिकेट से 40 बोगस फर्म, संस्थाओं और ट्रस्टों के नाम पर 3 साल में ये अरबों रुपए विदेश भेजे गए।
आयकर विभाग ने 18 अगस्त को पूरे देश में अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे थे। इसमें अभिषेक के ठिकाने पर कार्रवाई में ये डॉक्यूमेंट बरामद हुए।
सीए के ठिकानों पर सर्वे किया, तब खुली पोल
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की फॉरेन इन्वेस्टिगेशन विंग की ओर से जयपुर के सीए अभिषेक जैन के ठिकानों पर भी सर्वे किया गया। यह सर्वे 22 अगस्त को पूरा होने पर जांच में मिले डॉक्यूमेंट से सीए अभिषेक जैन की धोखाधड़ी की पोल खुली।
डॉक्यूमेंट में पता चला कि सीए ने साल 2021 से साल 2024 में 3 सालों में 40 फर्मों के नाम 15 सीबी (विदेश में रहने वाले लोगों के लिए सीए की ओर से सत्यापन) के 3168 फॉर्म जारी किए थे। इनमें जरूरी सत्यापन नहीं किया गया। इनके जरिए 2395 करोड़ रुपए विदेश भेज दिए।
फेक सर्टिफिकेट के जरिए भेजे रुपए
डॉक्यूमेंट की जांच से पता चला कि जिन फर्म और व्यक्तियों के नाम से विदेश रुपए भेजे गए। वे रिटर्न नहीं भर रहे थे या उनकी आय बहुत ही कम थी। इसके अनुपात में वे कई गुना ज्यादा रुपए विदेश भेज चुके थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से विदेशों में रुपए भेजने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
…..
ये खबर भी पढ़ें…
फर्जीवाड़े से विदेश भेजे 815 करोड़, CA पर FIR:डॉक्यूमेंट वेरिफकेशन के बिना 1674 टैक्स सर्टिफिकेट दिए; जांच में कई कंपनियां फर्जी मिली
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत पर पुलिस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) शेरिल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गुप्ता ने जरूरी डॉक्यूमेंट और उनका वेरिफिकेशन किए बिना 1674 फॉर्म-15 सीबी (विदेश में ट्रांजैक्शन के लिए टैक्स सर्टिफिकेट) जारी किए। जिनके जरिए करीब 815 करोड़ रुपए विदेश भेजे गए। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


