होमक्राइमकासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured
क्राइम

कासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured

कासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु कासगंज में गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप ट्रॉला से टकरा गई। ...और…

Jagran के अनुसार31 अगस्त 2026 को 03:32 am बजे
कासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु - kasganj accident pickup carrying pilgrims from rajasthan to soron collides with trailer 4 killed 22 injured

सौजन्य से:- Jagran

कासगंज: पिकअप-ट्रॉला की भिड़ंंत में चार की मौत, 22 घायल; सोरों गंगा स्नान करने जा रहे थे राजस्थान के श्रद्धालु

कासगंज में गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप ट्रॉला से टकरा गई। ...और पढ़ें

HighLights

- कासगंज में मैक्स पिकअप और ट्रॉला की टक्कर।

- गंगा स्नान जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत।

- बाईस घायल, सात अलीगढ़ रेफर किए गए।

जागरण संवाददाता, कासगंज। गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप सोमवार तड़के कासगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रॉला से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए। घायलों में सात की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सोमवार तड़के राजस्थान के करौली जनपद के हिंडौन थाना क्षेत्र के रेवाई गांव निवासी श्रद्धालु मैक्स पिकअप से गंगा स्नान के लिए सोरों जा रहे थे। कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर ग्राम कांतौर स्थित शिवा इंटर कॉलेज के सामने उनकी पिकअप की गाड़ी ट्रॉला से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उमेश (33), प्रेम (35) पत्नी तेजराम और नेहरू (60) पुत्र राम खिलाड़ी, अंजलि पत्नी मनीष निवासी गांव शाहपुर हिडोंन जिला करौली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

सात गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर

घायलों में वंदना, रीना, रंजीत, हेमंत, रियांशू, भुपेंद्र और नैतिक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अग्रिम उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पिकअप रविवार रात आठ बजे हिंडोन से चली थी कुल 26 लोग सवार थे।

करौली जिले के हिंडोन से चली थी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह और क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली और अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की स्थिति भी जानी।

हादसे के बाद ट्रॉला चालक फरार

पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रॉला में मुर्गी दाना लोड़ था जो पॉलिथिन से कवर था। हादसे के बाद ट्रॉला चालक भाग गया। एसपी ने बताया कि सभी घायलों और मृतकों स्वजन को सूचित किया है।चालक की तलाश की जा रही है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें