होमशिक्षा-करियरराजस्थान पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान: 22 अगस्त से नामांकन, 15 नवंबर तक प्रारंभिक परिणाम
शिक्षा-करियर

राजस्थान पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान: 22 अगस्त से नामांकन, 15 नवंबर तक प्रारंभिक परिणाम

राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार पर तय समयसीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। 22 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 15 नवंबर तक पंचायत चुनाव के प्रारंभिक परिणाम आ जाएंगे।

ABP News के अनुसार20 जुलाई 2026 को 11:11 am बजे
राजस्थान पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान: 22 अगस्त से नामांकन, 15 नवंबर तक प्रारंभिक परिणाम

सौजन्य से:- ABP News

राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

Rajasthan Panchayat Nikya Chunav: राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस संदर्भ में राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी.

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार ने सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद अदालत ने इस मामले से जुड़ी याचिका का निस्तारण कर दिया.

कार्यक्रम के अनुसार, ओबीसी सीटों के आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग 5 अगस्त को अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा. इसके बाद 6 से 15 अगस्त तक सीटों का आरक्षण और लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

नगर निकाय चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम 17 अगस्त को जारी होगा. 22 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 20 सितंबर तक नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी. इसके बाद 23 सितंबर को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 15 नवंबर तक पंचायत चुनाव भी पूरे कर लिए जाएंगे.

जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी

राजस्थान हाईकोर्ट ने क्या कहा?

इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस एसपी शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कहा कि सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तय समयसीमा के भीतर ही चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अब किसी भी तरह का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा.

हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि जो सरकार 'एक देश, एक चुनाव' की बात करती है, उसे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराने चाहिए थे. उनका आरोप है कि राज्य सरकार चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन हाईकोर्ट की सख्ती के बाद उसे चुनाव कार्यक्रम घोषित करना पड़ा.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें