खजुराहो-उदयपुर 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से चलेगी
खजुराहो-उदयपुर 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से चलेगी हिन्दुस्तान, आगरा झांसी जं. स्टेशन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। खजुराहो-उदयपुर एक्सप…

सौजन्य से:- Hindustan
खजुराहो-उदयपुर 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से चलेगी
हिन्दुस्तान, आगरा
झांसी जं. स्टेशन पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन और शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस का मार्ग प्रभावित होगा। यह बदलाव 19 नवंबर से 30 दिसंबर तक लागू होंगे।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं. स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-1 पर गिट्टी रहित ट्रैक निर्माण का काम चल रहा है। काम के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन व शॉर्ट टर्मिनेशन की घोषणा की है। पीआरओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया स्टेशन तक ही जाएगी। उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया स्टेशन से चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर से चलेगी। नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस 20 नवंबर से 29 दिसंबर तक ग्वालियर स्टेशन तक ही जाएगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

वकीलों के विरोध के बीच राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एसपी शर्मा छुट्टी पर चले गए

ईएमएस ने 218.65 करोड़ रुपये की राजस्थान सीवरेज परियोजना पर जोर दिया

राजस्थान की कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 80,000 बैरल प्रतिदिन करने की योजना है


