होमकृषिराजस्थान में अगस्त की गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 205 बांध खाली
कृषि

राजस्थान में अगस्त की गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 205 बांध खाली

राजस्थान में अगस्त की गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 205 बांध खाली पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के तालेड़ा में 70 MM दर्ज हुई। अलवर में करीब 49 MM बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भी…

Hindustan के अनुसार26 अगस्त 2026 को 07:22 am बजे
राजस्थान में अगस्त की गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 205 बांध खाली

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में अगस्त की गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, 205 बांध खाली

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के तालेड़ा में 70 MM दर्ज हुई। अलवर में करीब 49 MM बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और दौसा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा।

राजस्थान में मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ने के बीच मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और टोंक समेत कई इलाकों में 3 इंच तक पानी बरसा। बारिश के कारण तालाब, बांध और एनिकट छलक गए। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो साल में अगस्त महीने का प्रदेश में सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के 15 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, 27 अगस्त से राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है।

तालेड़ा में 70 MM बारिश, कई जिलों में एक इंच से ज्यादा

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बूंदी के तालेड़ा में 70 MM दर्ज हुई। अलवर में करीब 49 MM बारिश हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और दौसा में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा।

दौसा, करौली, भरतपुर और सवाई माधोपुर के कई इलाकों में तेज बारिश के बाद छोटे जलस्त्रोत ओवरफ्लो हो गए। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। धौलपुर में पार्वती नदी की रपट पार करते समय एक युवक बह गया। सकवारा क्षेत्र में हुए हादसे में 32 वर्षीय विजय सिंह की मौत हो गई। SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव बाहर निकाला।

27 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर भारत की ओर ऊपर शिफ्ट हो गई है। इसका असर राजस्थान में बारिश पर दिखाई देगा। 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। ऐसे में पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

प्रदेश के 205 बांध पूरी तरह खाली

मानसून के कमजोर रहने का असर प्रदेश के बांधों पर भी दिख रहा है। राजस्थान के कुल 693 बांधों में इस मानसून सीजन में अब तक केवल 45 बांध ओवरफ्लो हुए हैं। वहीं, 205 बांध पूरी तरह खाली हैं और 445 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं।

इन बांधों की कुल भराव क्षमता 13,029.09 मिलियन क्यूबिक मीटर है। वर्तमान में इनमें 7,390.51 MCM पानी है। पिछले साल 25 अगस्त तक बांधों में 10,482.21 MCM पानी था। यानी इस साल बांधों में पिछले साल की तुलना में काफी कम पानी है।

जयपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले बीसलपुर बांध का जलस्तर 314.09 RL मीटर है। बीते 24 घंटे में बांध में करीब 4 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।

श्रीगंगानगर में 41 डिग्री, अगस्त में दो साल का रिकॉर्ड

पश्चिमी राजस्थान में बारिश नहीं होने से गर्मी फिर बढ़ने लगी है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले दो साल में अगस्त महीने के दौरान राजस्थान के किसी भी जिले में दर्ज सबसे अधिक तापमान है। बीकानेर में भी दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में 3 डिग्री गिरा पारा

जयपुर में मंगलवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई। बस्सी में सबसे ज्यादा 39 MM पानी बरसा। दिल्ली हाईवे पर कोटपूतली और शाहपुरा के आसपास बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी। पूरे दिन बादल छाए रहने से जयपुर के तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोटा में 42.4 MM बारिश, पारा 4 डिग्री नीचे

कोटा में पिछले 24 घंटे में 42.4 MM बारिश हुई। रिमझिम बारिश के कारण अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

अजमेर में बदला मौसम, सीकर में डेढ़ सप्ताह बाद बारिश

अजमेर में मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

सीकर में करीब डेढ़ सप्ताह बाद बारिश हुई। दोपहर बाद बादल छाए और शाम करीब 5 बजे बारिश शुरू हुई। सीकर के साथ लक्ष्मणगढ़, नेछवा और धोद में भी बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उदयपुर में मंगलवार को बारिश नहीं हुई। दिनभर बादल और धूप का दौर चलता रहा। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 23.6 डिग्री रहा।

वहीं, जोधपुर में मौसम गर्म और उमस भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में जोधपुर में बारिश की संभावना कम है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें