जयपुर नगर निगम चुनाव 2026: क्या निर्दलीय बिगाड़ेंगे बीजेपी-कांग्रेस का गणित? चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
Jaipur Nagar Nigam Election 2026: जयपुर निगम चुनाव 2026 में 150 वार्डों के लिए 1,253 में से रिकॉर्ड 953 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। बागी प्रत्याशियों की इस बाढ़ ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों का गणित बिगाड़ दिया है। जयपु…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur Nagar Nigam Election 2026: जयपुर निगम चुनाव 2026 में 150 वार्डों के लिए 1,253 में से रिकॉर्ड 953 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। बागी प्रत्याशियों की इस बाढ़ ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों का गणित बिगाड़ दिया है।
जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनाव में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों की सकते में आ गई। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर गहन छानबीन कर प्रत्याशियों के नाम तय किए लेकिन जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला। उन्होंने बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। बता दें कि 1253 प्रत्याशियों में से 953 प्रत्याशी निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। बागियों को बैठाना दोनों दलों के लिए पहाड़ उठाने जैसा काम है। हालांकि बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल के लिए अलग से टीम का गठन किया है जो मान मनुहार में जुट गई है।
वोटों के बंटवारे की चिंता
जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रत्याशियों के अलावा बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि ज्यादातर प्रत्याशी महज औपचारिकता के रूप से मैदान में हैं लेकिन कई वार्डों में ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं जो पिछले कई वर्षों से बीजेपी और कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं। जब टिकट नहीं मिला तो उन्होंने बागी के रूप चुनाव मैदान में उतर गए। अब वोटों का बंटवारा होना तय है। वोटों के बंटवारे से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को सीधा नुकसान होने वाला है।
नामांकन वापसी तक घर लाने की कोशिश
आज मंगलवार 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। गुरुवार 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकते हैं। यानी बीजेपी और कांग्रेस के लिए केवल आज और कल का दिन शेष है। इन दोनों दिनों में बागियों को मनाना होगा, वरना पार्टी प्रत्याशी को बड़ा खामियाजा भुगतना होगा। कई वार्ड ऐसे हैं जहां निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी प्रत्याशी पर भारी पड़ रहे हैं। पार्टी के नेता अब इसी कोशिश में लगे हैं कि जैसे तैसे बागियों को मनाकर घर लाया जा सके।
जानिए कहां कहां चुनौती बने हैं बागी
एक ही वार्ड में 13 निर्दलीय - जयपुर शहर की आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 13 है। इनमें से आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार वे हैं जो कांग्रेस और बीजेपी से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए।
वार्ड नंबर 130 में दोनों दलों को चुनौती- जयपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 130 में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों के बागी चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से टिकट मांगने वाले जितेंद्र सिंह जादौन और पारस मीणा ने नामांकन दाखिल किया है। उधर भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से सुभाष शर्मा भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
वार्ड नंबर 132 में पूर्व पार्षद ने ठोकी दावेदारी - वार्ड नंबर 132 में भाजपा ने इंद्राज नैनीवाल को प्रत्याशी बनाया है। वे पहले वार्ड 99 से पार्षद रह चुके हैं। परिसीमन और आरक्षण के बाद उन्होंने वार्ड 132 से दावेदारी की, जिससे स्थानीय दावेदारों में नाराजगी है। पहले से क्षेत्र में सक्रिय 3 कार्यकर्ताओं ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह वार्ड नंबर 131 में भी भाजपा नेता रामफूल मीणा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गए। ऐसे में मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


