होमक्राइम​निकाय चुनाव 2026: लोकसूचना के साथ कल नामांकन का श्रीगणेश, जयपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी
क्राइम

​निकाय चुनाव 2026: लोकसूचना के साथ कल नामांकन का श्रीगणेश, जयपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

निकाय चुनाव 2026: लोकसूचना के साथ कल नामांकन का श्रीगणेश, जयपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी जयपुर नगरनिगम के 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में बांटा गया है. प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी एक आरओ को दी गई है. Publi…

ETV Bharat के अनुसार26 अगस्त 2026 को 02:23 pm बजे
​निकाय चुनाव 2026: लोकसूचना के साथ कल नामांकन का श्रीगणेश, जयपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

सौजन्य से:- ETV Bharat

निकाय चुनाव 2026: लोकसूचना के साथ कल नामांकन का श्रीगणेश, जयपुर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

जयपुर नगरनिगम के 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में बांटा गया है. प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी एक आरओ को दी गई है.

Published : August 26, 2026 at 7:20 PM IST

जयपुर: नगर निगम और नगर निकाय चुनाव को लेकर 27 अगस्त, गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू होने जा रहा है. जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. गुरुवार को लोकसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया का श्रीगणेश हो जाएगा. प्रदेश में चुनाव दो चरणों में होंगे. जयपुर जिले के निकायों में पहले चरण में और नगर निगम जयपुर के चुनाव दूसरे चरण में होंगे. जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में 17 अगस्त को नगर निगम और जिले के 18 निकायों के लिए लॉटरी भी निकाली जा चुकी है.

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम के 150 और जिले के 18 निकायों के 540 वार्डों के लिए नामांकन स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं. आगामी 27 अगस्त को लोकसूचना जारी होने के साथ प्रक्रिया शुरू होगी. नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी. इस दौरान 28 अगस्त को राखी और 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए प्रत्याशी तीन दिन ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और प्रत्याशी 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे. निर्वाचन विभाग 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा. इसके बाद 9 सितंबर को पहले चरण और 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा.

पढ़ें: जयपुर के 150 वार्डों में 2500 आवेदन, इनमें आधे युवा और महिलाएं, 150 को टिकट देना असली चुनौती

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को मतगणना होगी. सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय रहेगा. कलेक्टर ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन लेने के लिए 15 स्थल तय किए गए हैं और वहां रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. इन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. नगर निगम के 150 वार्डों को 10-10 वार्ड के 15 समूहों में बांटा गया है. प्रत्येक समूह की जिम्मेदारी एक आरओ को दी गई है. नामांकन लेने से लेकर आगे की प्रक्रिया तक की जिम्मेदारी संबंधित आरओ की रहेगी. इसी तरह जिले के 18 निकायों के लिए भी नामांकन स्थलों का निर्धारण हो गया है.

जयपुर नगर निगम के लिए यहां भरे जाएंगे नामांकन:

- वार्ड 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड.

- वार्ड 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा.

- वार्ड 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन ऑफिस, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा.

- वार्ड 31 से 40 के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम), खातीपुरा.

- वार्ड 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर.

- वार्ड 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर.

- वार्ड 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, जयपुर कलक्ट्रेट.

- वार्ड 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त ऑफिस, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर.

- वार्ड 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन ऑफिस, नई विधानसभा के पास लालकोठी.

- वार्ड 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन ऑफिस, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर.

- वार्ड 101 से 110 के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क.

- वार्ड 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक हवामहल के पीछे.

- वार्ड 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, जयपुर कलक्ट्रेट.

- वार्ड 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क.

- वार्ड 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ऑफिस, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक हवामहल के पीछे.

मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए नियुक्त मतदान दलों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ किया गया. जयपुर शहर में 4 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 10 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदान कार्य एवं विभिन्न प्रपत्रों के भरने सहित निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही है. जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला कलेक्टर जयपुर संदेश नायक ने जयपुर शहर के प्रशिक्षण स्थलों महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेंस एंड सोशियल साइंसेज, पोद्दार इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, एचआरडीसी एवं आईजीपीआरएस में प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को ताकिद कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त सभी कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए मतदान प्रक्रिया एवं अपने दायित्वों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए. अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी. ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई. इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी देवयानी सहित प्रशिक्षण में 784 पीआरओ एवं 815 पीओ प्रथम उपस्थित रहे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें