जयपुर फुटबॉल सीजन 2026: युवा फुटबॉलरों को मिलेगा नया मंच, आमेर-जयगढ़ के नाम पर बनीं टीमें
जयपुर फुटबॉल सीजन 2026: युवा फुटबॉलरों को मिलेगा नया मंच, आमेर-जयगढ़ के नाम पर बनीं टीमें जयपुर की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'जयपुर फुटबॉल सीजन 2026' का आयोजन हो रहा है, जिसका फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा. Publi…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर फुटबॉल सीजन 2026: युवा फुटबॉलरों को मिलेगा नया मंच, आमेर-जयगढ़ के नाम पर बनीं टीमें
जयपुर की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 'जयपुर फुटबॉल सीजन 2026' का आयोजन हो रहा है, जिसका फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा.
Published : August 26, 2026 at 6:16 PM IST
जयपुर: शहर की खेल संस्कृति में फुटबॉल को नई पहचान देने के उद्देश्य से 'जयपुर फुटबॉल सीजन 2026' का आयोजन किया जा रहा है. राजस्थान फुटबॉल स्कूल के पेशेवर कोचों द्वारा तैयार किए गए इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य शहर के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मुकाबले और बेहतर प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराना है. जयपुर के प्रसिद्ध पोलो सीजन से प्रेरित इस प्रतियोगिता में सीजन-आधारित और राउंड-रॉबिन फॉर्मेट को अपनाया गया है. इसके चलते खिलाड़ियों को केवल एक मैच के बजाय लगातार कई मुकाबलों में खेलने, अपनी तकनीक व रणनीति को निखारने और वास्तविक मैच परिस्थितियों में अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा.
प्रतियोगिता में जयपुर की ऐतिहासिक विरासत को भी खास जगह दी गई है. टीमों के नाम यहां के प्रसिद्ध किलों के नाम पर नाहरगढ़, जयगढ़ और आमेर रखे गए हैं. इस फुटबॉल सीजन के टेक्निकल डायरेक्टर रानू सिंह राजावत ने बताया कि जयपुर फुटबॉल सीजन का उद्देश्य केवल विजेता तय करना नहीं है, बल्कि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा उपलब्ध कराकर खेल के लिए एक मजबूत माहौल तैयार करना है.
इसे भी पढ़ें- बाड़मेर की बेटियों व बेटे ने नेपाल में दिखाई 'पैरों की ताकत', फुटबॉल में दिलाया गोल्ड
10 से 13 साल तक के बच्चे भाग ले रहे: जयपुर फुटबॉल सीजन 2026 की खास बात यह है कि इसमें 10 से 13 साल तक के बच्चे भाग ले रहे हैं. आयोजक रोशन मेहता का कहना है, हमारा उद्देश्य केवल एक फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि हम ऐसा माहौल तैयार करना चाहते हैं जहां युवा खिलाड़ियों को अधिक प्रतिस्पर्धा, अपनी प्रतिभा दिखाने के ज्यादा अवसर और एक बेहतर खिलाड़ी बनने का मंच मिल सके.
फाइनल मैच 30 अगस्त को: वहीं, राजस्थान स्कूल फुटबॉल के डायरेक्टर लक्ष्य चौधरी ने कहा कि राजस्थान में फुटबॉल का क्रेज काफी कम है और बच्चों को मैच खेलने के मौके भी कम मिलते हैं. हमारी कोशिश है कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाए और उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जाए. इस टूर्नामेंट का फाइनल और एग्जिबिशन मैच रविवार, 30 अगस्त को खेला जाएगा. आयोजकों ने जयपुरवासियों, फुटबॉल प्रेमियों और खेल प्रशंसकों से बड़ी संख्या में मैदान पर पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें- सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ बना अंडर-14 फुटबॉल चैंपियन, पहली बार सुब्रतो कप के लिए क्वालिफाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दिल्ली के घी और पंजाब की मिर्च की बिक्री पर राजस्थान में रोक, 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड - sale of ghee from delhi and chillies from punjab banned in rajasthan

Sainik School Vacancy 2026: राजस्थान के सैनिक स्कूल में आई भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, बढ़िया सैलरी

âकोई पिकनिक स्पॉट नहीं हैâ: राजस्थान परिवार ने नवनिर्मित एक्सप्रेसवे को पिकनिक स्पॉट में बदल दिया, बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया हुई; यहां परिवार के साथ घूमने के लिए 7 बेहतर जगहें हैं


