होम›देश-दुनिया›जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 देशों के वायु योद्धा कर रहे शिरकत
देश-दुनिया

जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 देशों के वायु योद्धा कर रहे शिरकत

जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 देशों के वायु योद्धा कर रहे शिरकत 🎬 Watch Now: Feature Video Published : September 26, 2026 at 11:02 PM IST सूर्य नगरी जोधपुर दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं का अखाड़ा बना गया…

etvbharat.com के अनुसार26 सितंबर 2026 को 06:05 pm बजे
जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 देशों के वायु योद्धा कर रहे शिरकत

सौजन्य से:- etvbharat.com

जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 का आगाज, 40 देशों के वायु योद्धा कर रहे शिरकत

🎬 Watch Now: Feature Video

Published : September 26, 2026 at 11:02 PM IST

सूर्य नगरी जोधपुर दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं का अखाड़ा बना गया है. यहां भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति 2026' का औपचारिक आगाज हो चुका है. 12 अक्टूबर तक चलने वाले इस महा अभ्यास में लगभग 40 देश शामिल हो रहे हैं. इनमें से 7 मित्र देश अपने सैन्य विमानों के साथ और 32 से अधिक देश पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहे हैं. अमेरिका का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 इस बार का सबसे बड़ा आकर्षण है. ये पहली बार भारत में किसी सैन्याभ्यास का हिस्सा बनने उतरा है. इसके अलावा फ्रांस के राफेल, UAE के F-16 और भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' भी रेगिस्तान के आसमान में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है. जोधपुर के आसमान में गरजते ये लड़ाकू विमान केवल सैन्य ताकत का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि ये दुनिया भर की प्रमुख वायुसेनाओं के साथ भारत के मजबूत होते रक्षा संबंधों की एक बुलंद तस्वीर भी हैं.

ये युद्धाभ्यास केवल जोधपुर एयरबेस तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी के हवाई क्षेत्र में 40 हजार फीट की ऊंचाई तक लड़ाकू विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. ये विमान लाइव नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशन्स, मिड-एयर रिफ्यूलिंग और पोकरण रेंज में सटीक बमबारी का अभ्यास करेंगे. पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब आयोजित हो रहा यह अभ्यास, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति और रणनीतिक दबदबे का सीधा संदेश है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें