होम›खेल›ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा 'हरित संगम 2026', 14 से 18 नवंबर तक चलेगा आयोजन
खेल

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा 'हरित संगम 2026', 14 से 18 नवंबर तक चलेगा आयोजन

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा 'हरित संगम 2026', 14 से 18 नवंबर तक चलेगा आयोजन राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जरूरत बताई. Publish…

ETV Bharat के अनुसार11 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा 'हरित संगम 2026', 14 से 18 नवंबर तक चलेगा आयोजन

सौजन्य से:- ETV Bharat

ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती के बीच जयपुर में होगा 'हरित संगम 2026', 14 से 18 नवंबर तक चलेगा आयोजन

राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जरूरत बताई.

Published : September 11, 2026 at 10:15 PM IST

जयपुर: ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती चुनौती के बीच जयपुर में 14 से 18 नवंबर तक 'हरित संगम 2026' का आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना है. आयोजन से पहले 2 अक्टूबर से 8 नवंबर तक जयपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा.

2 अक्टूबर से शुरू होगा जनभागीदारी अभियान : हरित संगम 2026 के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया. इस दौरान राज्यपाल ने बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग पर चिंता जताई और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी आधारित प्रयासों की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज को केवल जागरूक करने के बजाय उसे सक्रिय रूप से जोड़ना जरूरी है.

वहीं, हरित संगम के सचिव अशोक मित्तल ने बताया कि मुख्य आयोजन से पहले 2 अक्टूबर से जयपुर में व्यापक जनभागीदारी अभियान शुरू किया जाएगा. महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती से शुरू होने वाला ये अभियान दीपावली के बाद 8 नवंबर तक चलेगा. अभियान का फोकस शहर में स्वच्छता, हरियाली और लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर रहेगा.

पढ़ें : इस बार नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड? डब्ल्यूएमओ का अलर्ट- खतरनाक स्तर पर अल नीनो, फरवरी तक रहेगा असर

डोर टू डोर वेस्ट सेग्रीगेशन से लेकर पौधारोपण तक होंगी गतिविधियां : अभियान में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा. इसके तहत डोर टू डोर गीले और सूखे कचरे को अलग करने, घर के बाहर स्वच्छता और रंगोली बनाने, प्रत्येक घर में कम से कम तीन पौधे लगाने जैसी गतिविधियां होंगी. इसके साथ ही परिवारों में 'मंगल संवाद' और भूले-बिसरे लोकगीतों की सामूहिक प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. अभियान के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग स्तरों पर पुरस्कृत किया जाएगा.

आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को महज एक आयोजन तक सीमित रखने के बजाय इसे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है. बहरहाल, हरित संगम 2026 के जरिए स्वच्छता, हरियाली, शहर के सौंदर्य, संस्कृति और जनभागीदारी को एक साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी, ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग सीधे भागीदार बनें.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें