कोटा में डेंगू नियंत्रण के लिए मछलियों का सहारा, जुर्माना भी लगाया है स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए
कोटा में डेंगू के केस सामने आने के बाद डेंगू नियंत्रण के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने मछलियों का सहारा लिया है डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए। इसके साथ ही, खाली प्लॉटों से पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं, उनके खिलाफ पेनल्टी लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Dengue Alert: Mosquito Control Using Fish Amid Rising Cases
डेंगू से बचाव के लिए मछलियों का ले रहे सहारा:हाई रिस्क जोन में रहता कोटा; 2023 के बाद इस साल कम केस सामने आए
- कॉपी लिंक
डेंगू के केस में कोटा हाई रिस्क जोन में रहता है। यहां हर दो से तीन साल में डेंगू का ट्रेंड बदलता है। डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को खत्म करने के लिए विभाग मछलियों का सहारा ले रहा है।
चिकित्सा विभाग के अनुसार- साल 2023 में डेंगू का भयानक प्रकोप देखने को मिला था। कुल 2,138 मामले सामने आए थे।
2024 में घटकर 457 और 2025 में 238 केस रह गए थे। 2023 के बाद इस बार सबसे कम 50 केस सामन आए हैं।
डेंगू नियंत्रण के लिए 492 रैपिड रिस्पांस टीम गठित
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेन्द्र नागर ने बताया कि शहर में मार्च से ही कंट्रोल रूम लगातार संचालित किया जा रहा है। डेंगू नियंत्रण के लिए पूरे जिले में 492 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई हैं, जिनमें से 68 टीमें केवल कोटा शहर में और 424 टीमें जिले के अन्य क्षेत्रों में लगातार एंटी-लार्वल व एंटी-एडल्ट गतिविधियों में जुटी हुई हैं।
आशा, एएनएम और सीएचओ की ये टीमें घर-घर जाकर बुखार सर्वे, सोर्स रिडक्शन और लार्वा खत्म करने का काम कर रही है।
खाली प्लॉटों पर पेनल्टी और गंबूशिया मछली का इस्तेमाल
डॉ. नागर ने बताया कि शहर में 200 खाली प्लॉटों को चिह्नित किया है, जहां पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे थे। ऐसे प्लॉट मालिकों के खिलाफ नगर निगम के माध्यम से पेनल्टी लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसके अलावा जलभराव वाली जगहों और गड्ढों में मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए गंबूशिया मछली छुड़वाई जा रही है ताकि मच्छर न पनपे और डेंगू का प्रकोप न फैल पाए।
डॉ. नागर ने बताया कि अगर किसी घर, गमले या परिसर में निर्धारित हाउस इंडेक्स से अधिक मच्छर का लार्वा पाया जाता है, तो पांच सौ रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ये रहा पिछले सालों का आंकडा
- सूरतगढ़ थर्मल में गूंजे श्रमिक एकता के नारे: 72वें स्थापना दिवस पर श्रमिक हित, संगठन और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया
- सरकारी अस्पताल को मिला डीप फ्रीजर: वंदे मातरम ग्रुप ने जनसहयोग से किया भेंट, अब मोर्चरी में पार्थिव शरीर सुरक्षित रहेंगे
- केलवाड़ा उपखंड अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू: अब किडनी मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बारां-कोटा
- ईरली गांव में घर से बकरा चोरी: बाइक सवार बदमाश देर रात वारदात कर हुए फरार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


