जयपुर में नागरिक समस्याओं का हो रहा समाधान: नित्यानंद नगर में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, महावीर कॉलोनी में 20 दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Civic Issues | Sewerage Overflow & Dirty Water Supply Problems जयपुर में नागरिक समस्याओं का हो रहा समाधान:नित्यानंद नगर में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, महावीर कॉलोनी मे…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Civic Issues | Sewerage Overflow & Dirty Water Supply Problems
जयपुर में नागरिक समस्याओं का हो रहा समाधान:नित्यानंद नगर में सड़क पर बह रहा सीवर का पानी, महावीर कॉलोनी में 20 दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर के कई इलाकों में पानी, सीवर और सफाई से जुड़ी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी बनी हुई हैं। कहीं सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है तो कहीं लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। इसके अलावा पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी की बर्बादी की शिकायतें भी सामने आई हैं।
नागरिकों ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर अपनी समस्याएं साझा कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। नित्यानंद नगर, करतारपुरा, सिंधी कॉलोनी और नांगल रोड समेत कई क्षेत्रों से शिकायतें आई हैं। वहीं, कुछ समस्याओं पर विभागों ने कार्रवाई कर लोगों को राहत भी दी है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
सड़क पर बह कर आ रहा सीवर का पानी जयपुर शहर के नित्यानंद नगर से अलका व्यास ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर सीवर चैंबर से संबंधित समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि आस-पास के बने सभी चैंबर चोक हो रहे है, जिसके कारण सड़क पर सीवर का पानी बह कर आ रहा है। उनका ये भी कहना है कि पिछले 15 दिनों से इस समस्या पर शिकायत के बाद भी समाधान नहीं है रहा है और लोगों के लिए लगातार समस्या बनी हुई है।
20 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे लोग करतारपुरा की महावीर कॉलोनी 2 के रहने वाले संदीप सोनी ने पानी की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से लोगों को घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों का कहना है कि नल में सीवर जैसा गंदा पानी आ रहा है। जिसके कारण बीमारियों का डर बना हुआ है।
कम और गंदे पानी की हो रही सप्लाई सिंधी कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण पुरी से भी पानी की समस्या पोस्ट हुई है। क्षेत्रवासी अबदुल हकीम ने लिखा कि इस इलाके में सिर्फ 10 मिनट ही पानी आता है। वो भी इतना गंदा और बदबूदार होता है, जिससे पीने के लिए बिल्कुल पानी मिल नहीं पाता है।
नांगल रोड पर हो रही पानी की बर्बादी नांगल रोड से सुनील कुमार टेलर ने समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की है। जिसमें लिखा कि श्याम स्वीट्स से जगदंबा स्कूल तक की रोड पर पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों का कहना है कि बीसलपुर के पानी की लाइन में लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। साथ ही सड़क पर जलभराव की भी समस्या हो रही है।
कई समस्याओं पर हुई कार्रवाई...
सांगानेर क्षेत्र में ठीक हुई सीवर की समस्या जयपुर शहर के सांगानेर क्षेत्र के दादू दयाल नगर से मुकेश शर्मा ने दैनिक भास्कर पर सीवर का पानी सड़क पर बहने की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि सीवर का पानी रोड पर बहने से लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। हालांकि, समस्या पोस्ट होने के बाद विभाग ने एक्शन लिया और समाधान करवा है।
रोड पर पड़ा कचरा हुआ साफ शहर के मिलीटरी एरिया से नीचे बने हसनपुरा नाले की तरफ जाने वाली रोड पर कचरा पड़ा होने के बारे में समस्या सामने आई थी। इसमें क्षेत्रवासी प्रिया बबेरवाल ने लिखा था कि सड़क के किनारे ढेर सारा कचरा पड़ा था, जिसमें बारिश का पानी जाने से बदबू भी आ रही थी। समस्या के बारे में पोस्ट करने के कुछ दिनों बाद नगर निगम ने इस जगह पर साफ-सफाई करवा दी है।
तुलसी नगर में पोस्ट के बाद ठीक हुई लाइट शास्त्री नगर के तुलसी नगर लेन नंबर 6 से गिरिराज प्रसाद शर्मा ने स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बिजली का खंबा तो है, लेकिन लाइट खराब थी। अंधेरा रहने के कारण लोगों को काफी समस्या हो रही थी। राहत की खबर है कि पोस्ट करने के बाद पूर्व पार्षद ने तुरंत एक्शन लिया और समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
मनोज मुदगल बने 'पब्लिक के स्टार' तुलसी नगर लेन नंबर 6 से बंद रोड लाइट की समस्या सामने आई थी। जिसपर पूर्व पार्षद मनोज मुदगल ने कार्रवाई कर समाधान करवा दिया है। उन्होंने समाधान करवा कर कई लोगों को राहत पहुंचाई है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए…
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में मानव शृंखला बनाकर महिलाओं ने उठाई आवाज, संसद एवं विधानसभा में 33% आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों की तिथियां: हाईकोर्ट की कार्रवाई से आयोग के जवाब में स्पष्टीकरण

जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें


