राजस्थान: माउंट आबू में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी बगावत, 20 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
माउंट आबू नगर पालिका चुनाव में वार्ड 10 से मुकेश मेघवाल का टिकट कटने की संभावनाओं पर विवाद गहरा गया है। नाराजगी के चलते मेघवाल सहित करीब 20 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 31 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
माउंट आबू नगर पालिका चुनाव में वार्ड 10 से मुकेश मेघवाल का टिकट कटने की संभावनाओं पर विवाद गहरा गया है। नाराजगी के चलते मेघवाल सहित करीब 20 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 31 अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले उभरी इस बगावत के बाद कांग्रेस संगठन डैमेज कंट्रोल में जुट गया है।
सिरोही: नगर निकाय चुनाव को लेकर माउंट आबू में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के टिकट को लेकर अब पार्टी के भीतर नाराजगी और बगावत के स्वर सामने आने लगे हैं। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां टिकट कटने से नाराज होकर करीब 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस पार्टी की ओर से मुकेश मेघवाल टिकट की दौड़ में थे। लेकिन पार्टी द्वारा मुकेश मेघवाल की जगह किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट दिए जाने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इसके बाद करीब 20 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि मुकेश मेघवाल ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं उनके समर्थन में कई कार्यकर्ताओं द्वारा भी पार्टी से इस्तीफा दिए जाने की बात सामने आई है। टिकट वितरण को लेकर उत्पन्न हुई नाराजगी के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल बढ़ गई है।
कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस
बगावत की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पार्टी द्वारा नाराज प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले संगठन में किसी तरह की टूट न हो और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा सके। नगर निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। ऐसे में नामांकन की अंतिम तारीख से पहले टिकट को लेकर सामने आई नाराजगी ने स्थानीय राजनीति के समीकरणों को गरमा दिया है। आने वाले दिनों में नाराज कार्यकर्ताओं का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
टिकट को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल
माउंट आबू के वार्ड नंबर 10 में टिकट को लेकर शुरू हुई यह सियासी खींचतान कांग्रेस के लिए चुनावी चुनौती बन सकती है। एक ओर पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल में जुटा है, वहीं दूसरी ओर नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के रुख से स्थानीय चुनावी समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


