गहलोत बोले-पंचायत चुनाव में बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे: गांव वाले सबक सिखाएंगे, सीएम को ऐसा नहीं बोलना था कि किसान 20-25 दिन काम करता - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Ashok Gehlot Statement On BJP | Rajasthan Panchayat Election Controversy गहलोत बोले-पंचायत चुनाव में बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे:गांव वाले सबक सिखाएंगे, सीएम को ऐसा नह…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Ashok Gehlot Statement On BJP | Rajasthan Panchayat Election Controversy
गहलोत बोले-पंचायत चुनाव में बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे:गांव वाले सबक सिखाएंगे, सीएम को ऐसा नहीं बोलना था कि किसान 20-25 दिन काम करता
- कॉपी लिंक
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के पंचायत चुनावों में गांव की जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। सरकार ने हमारी योजनाओं को बंद कर दिया, उसको लेकर लोगों में रिएक्शन है। क्योंकि गांव-गांव में हमारी योजनाएं बहुत पॉपुलर थीं।
गरीबों, दलितों, पिछड़ों के लिए जो सोशल सिक्योरिटी की स्कीम थी, वो तमाम स्कीमें इन्होंने बर्बाद कर दीं। नाम बदलना एक बात थी, पर नाम बदलने के बाद में इनको खत्म क्यों किया, ये समझ के परे है।
अब इन्होंने जो जुमले बोले हैं कि किसान तो 20-25 दिन ही काम करता है, मुख्यमंत्री को ये बात नहीं बोलनी चाहिए थी। इसका किसानों, गरीबों, गांवों में रिएक्शन है कि 20-25 दिन ही काम करते हैं। फिर बाकी हम क्या करते हैं? इसलिए गांव वाले इनको इस चुनाव में सबक सिखाएंगे और कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी, मुझे पूरा विश्वास है। अशोक गहलोत रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
पंचायत चुनाव में गुडांगर्दी नहीं चलने देंगे
गहलोत ने कहा- नगर निकाय के चुनावों में इन्होंने जो किया है, वो राजस्थान के इतिहास में कभी नहीं हुआ। इन्होने पूरी तरह से गुंडागर्दी की है, पुलिस से छापे डलवाए, प्रशासन का दुरुपयोग किया। ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी, लोगों में आक्रोश है। मैं समझता हूं कि इसके नजीते आज नहीं तो कल भुगतने पड़ेंगे।
पंचायत चुनाव में लोग बहुत जागरूक हैं। ये जो कटु अनुभव प्रदेशवासियों को निकाय चुनाव में हुआ है, ये अनुभव पंचायत चुनाव में काम आएगा।
सूखे की स्थिति को सरकार गंभीरता से ले
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- सूखे की जो स्थिति राजस्थान में बनी है, उसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। इसे लेकर अभी से कंटिंजेंसी प्लान बने। इन्होने नरेगा को बंद कर दिया है। इसलिए अब लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा।
पहले रोजगार की गारंटी थी, अब वो गारंटी नहीं है। अब राज्य सरकारों की मर्जी है कि वह काम खोलें या नहीं खोलें। नरेगा में काम नहीं देते तो घर बैठे हुए मुआवजा मिलता था। लेकिन अब वो स्थिति नहीं है।
आने वाले दिनों में मुनष्य और पशुओं के लिए पीने के पानी का प्रबंधन करना होगा। पशुओं के लिए चारे का प्रबंधन करना है। सरकार को इन सब को गंभीरता से लेना होगा, तभी इस सूखे का मुकाबला कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें…
- बात खरी हैनरेश मीणा के धरने से 'दारूवालों' के लिए अपील: शास्त्रीजी की जगह 'राजेंद्र बाबू' को श्रद्धांजलि; MLA भए मंत्री तो डर काहे का?
- ग्राउंड रिपोर्टकमजोर मानसून से बर्बाद, अब देनदारों के फोन बज रहे: बच्चों से मजदूरों की जगह करवा रहे काम, चारे लायक भी नहीं बचे खेत
- भास्कर इंटरव्यूधनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद: फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की
- राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा: मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


