उदयपुर में बढ़ी उमस, 20 तक बारिश के आसार नहीं: अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश, लेकसिटी में तापमान में हुई बढ़ोतरी - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Rising Temperature And Humidity In Udaipur उदयपुर में बढ़ी उमस, 20 तक बारिश के आसार नहीं:अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश, लेकसिटी में तापमान में हुई बढ़ोतरी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Rising Temperature And Humidity In Udaipur
उदयपुर में बढ़ी उमस, 20 तक बारिश के आसार नहीं:अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश, लेकसिटी में तापमान में हुई बढ़ोतरी
- कॉपी लिंक
उदयपुर में गुरुवार को मौसम सामान्य रहा। बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी और उमस का असर बढ़ गया। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीच-बीच में कुछ समय के लिए बादल भी छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम केंद्र डबोक के अनुसार- बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जिससे दिन में गर्मी और उमस अधिक महसूस हुई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. देवड़ा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ परिसंचरण अब ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों की ओर पहुंच गया है, जिससे वहां भारी बारिश की संभावना है। इसके चलते उदयपुर में फिलहाल अच्छी बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक उदयपुर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
उदयपुर में अब तक 23 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी तक उदयपुर में 168.3 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन अब तक 128.9 मिमी बारिश ही हुई है यानि -23 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर CM भजनलाल शर्मा के 6 बड़े फैसले, जिनसे बदल दी राजस्थान की सियासत और विकास की तस्वीर

मानसून की लंबे समय तक रुकावट का असर: 13 जिलों में हल्की बारिश की संभावना - राजस्थान समाचार

रियल टाइम ट्रैफिक जाम सूचना: जयपुर में 8 जगह पब्लिक एड्रेस सिस्टम शुरू


