जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिन में दो 2 छात्रों की मौत, कई लोगों से पूछताछ; पुलिस जांच में जुटी - two students die in two days at nims university jaipur
जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिन में दो 2 छात्रों की मौत, कई लोगों से पूछताछ; पुलिस जांच में जुटी जयपुर जिले के अचरोल में स्थित निम्स विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन छात्र ने आत्महत्या की है। अब विश्वविद्यालय के…

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर के निम्स यूनिवर्सिटी में दो दिन में दो 2 छात्रों की मौत, कई लोगों से पूछताछ; पुलिस जांच में जुटी
जयपुर जिले के अचरोल में स्थित निम्स विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन छात्र ने आत्महत्या की है। अब विश्वविद्यालय के ...और पढ़ें
HighLights
- निम्स विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन छात्र ने आत्महत्या की
- एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाई और दूसरे ने छलांग लगाकर आत्महत्या की थी
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर जिले के अचरोल में स्थित निम्स विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन छात्र ने आत्महत्या की है। अब विश्वविद्यालय के सनराइज हॉस्टल के कमरे में एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला है।
अचरोल पुलिस थाना अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मृतक छात्र मोहित सैनी उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के लोटेसर गांव का निवासी था। बुधवार रात करीब 11 बजे मोहित के कमरे से बदबू आने पर अन्य छात्रों ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो मोहित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव से बदबू आ रही थी। ऐसे में आशंका है कि मोहित ने एक-दो दिन पहले आत्महत्या की होगी।
हॉस्टल के अन्य छात्रों ने बताया कि मोहित एक-दो दिन से उन्हें नजर नहीं आ रहा था। पुलिस ने देर रात मोहित का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
गुरुवार सुबह स्वजन के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को विश्वविद्यालय के हास्टल की 15वीं मंजिल से एक छात्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या की थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


