होमक्राइमजयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार: अलवर में बीजेपी के 2 मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा; सीकर में SI का डीजे बंद कराने आए पुलिसकर्मी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार: अलवर में बीजेपी के 2 मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा; सीकर में SI का डीजे बंद कराने आए पुलिसकर्मी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE Updates; BJP Congress Candidates Nomination Photos | Jaipur LIVEजयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:अलवर में बीजेपी के 2…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 07:32 am बजे
जयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:  अलवर में बीजेपी के 2 मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा; सीकर में SI का डीजे बंद कराने आए पुलिसकर्मी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE Updates; BJP Congress Candidates Nomination Photos | Jaipur

LIVEजयपुर- बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार:अलवर में बीजेपी के 2 मंडल अध्यक्षों का इस्तीफा; सीकर में SI का डीजे बंद कराने आए पुलिसकर्मी

- कॉपी लिंक

राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन है। दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। जयपुर में वार्ड 149 से दावेदारी कर रही अंजलि गौतम टिकट नहीं मिलने से रोने लगीं। उन्होंने कहा- बीजेपी में ग्राउंड पर काम करने वालों को नहीं, बल्कि भाईसाहब-भा

अलवर में फोन पर दावेदारों की जानकारी सामने आते ही बीजेपी के शहर के दो मंडल अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। अनदेखा कर जरनल की सीट पर ओबीसी को टिकट दे दिया और उनसे पूछा तक नहीं है। वहीं केशव मंडल के अध्यक्ष महेश निहलानी ने कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दे दिया, जिनकी जनता में खिलाफत है।

जयपुर में हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा का विरोध शुरू हो गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सुनील शर्मा का पुतला फूंककर अल्पसंख्यक समुदाय को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

प्रत्याशी समझ SI के रिटायरमेंट जुलूस में डीजे बंद करवाने आए पुलिसकर्मी

सीकर में प्रत्याशियों के नामांकन के बीच उद्योग नगर पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर (SI) बीरबल सिंह रिटायरमेंट के बाद जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट के सामने से जा रहे थे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का लगा कि कोई प्रत्याशी डीजे लेकर नामांकन करने के लिए आया है। ऐसे में पुलिसकर्मी डीजे बंद करवाने आ गए। बाद में वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों ने SI के रिटायरमेंट के बारे में बताया।

ये खबर भी पढ़ें…

पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें