होम›क्राइम›उदयपुर: 2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल भेजे गए जेल, फरार रीडर की तलाश जारी - udaipur asp and broker sent to jail in 2 crore bribery case search on for absconding reader
क्राइम

उदयपुर: 2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल भेजे गए जेल, फरार रीडर की तलाश जारी - udaipur asp and broker sent to jail in 2 crore bribery case search on for absconding reader

उदयपुर: 2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल भेजे गए जेल, फरार रीडर की तलाश जारी 2 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट ने जेल भेज दिया है। Hi…

Jagran के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 05:04 am बजे
उदयपुर: 2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल भेजे गए जेल, फरार रीडर की तलाश जारी
 - udaipur asp and broker sent to jail in 2 crore bribery case search on for absconding reader

सौजन्य से:- Jagran

उदयपुर: 2 करोड़ रिश्वत केस में ASP और दलाल भेजे गए जेल, फरार रीडर की तलाश जारी

2 करोड़ रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को रिमांड अवधि पूरी होने पर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

HighLights

- एडिशनल एसपी मुकेश सोनी और दलाल सज्जन सिंह को जेल भेजा गया।

- एसीबी ने दोनों आरोपियों की दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी।

- फरार रीडर जसवंत राव की तलाश जारी, मोबाइल एफएसएल भेजा गया।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। 2 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी और दलाल सज्जन सिंह को तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

एसीबी ने दोनों की दो दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी, लेकिन आरोपी पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मामले में फरार रीडर जसवंत राव की तलाश जारी है।

जांच अधिकारी एसीबी एएसपी महावीर सिंह ने बताया कि मुकेश सोनी और सज्जन सिंह की आवाज के सैम्पल तथा सोनी का जब्त मोबाइल एफएसएल भेजा जा रहा है। मोबाइल की जांच में यदि कोई चैट, फोटो या वीडियो डिलीट किए गए हैं तो उनका भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

डील से एक घंटे पहले एएसपी के घर पहुंचा था दलाल

जांच में सामने आया कि 24 सितंबर को 2 करोड़ रुपए की रिश्वत की डील से करीब एक घंटे पहले दलाल सज्जन सिंह अंबामाता स्थित मुकेश सोनी के घर पहुंचा था। इसी दिन शाम करीब 6:30 बजे रानी रोड पर परिवादी से रिश्वत की डील हुई थी।

एसीबी के अनुसार घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से सज्जन सिंह के सोनी के घर पहुंचने की जानकारी सामने आई। इसके बाद दलाल को लेकर सोनी की मौका दस्तीक भी कराई गई।

डीवीआर और सामान की जब्ती को लेकर जांच

272 प्लॉट घोटाला मामले में परिवादी निरंजन मोगरा और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के दौरान एसओजी की कार्रवाई से जुड़े वीडियो फुटेज भी एसीबी की जांच के दायरे में हैं। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मुकेश सोनी ने परिवादी के बेटे से डीवीआर के बारे में पूछा था।

परिवादी ने सोने के बैंगल, घड़ी, डीवीआर और जमीन के दस्तावेज एसओजी द्वारा जब्त किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं, एसीबी की पूछताछ में सोनी ने ऐसी किसी जब्ती से इनकार किया है। अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें