जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार Jodhpur News In Hindi: जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियों को RPF ने अहमदाबाद से बरामद कर लिया है. गेमिंग ऐप से दोस्ती कर बेंगलुरु ले जाने की साजिश रचने वाले 2 आर…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
Jodhpur News In Hindi: जोधपुर से लापता 2 नाबालिग लड़कियों को RPF ने अहमदाबाद से बरामद कर लिया है. गेमिंग ऐप से दोस्ती कर बेंगलुरु ले जाने की साजिश रचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स किस तरह नाबालिग बच्चों के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं, इसका एक खौफनाक उदाहरण सामने आया है. राजस्थान के जोधपुर से लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जोधपुर पुलिस की सतर्कता से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. इस मामले में पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इस मामले में मानव तस्करी (Human Trafficking) के एंगल से भी गहन जांच कर रही है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इन नाबालिग लड़कियों से संपर्क साधा था. धीरे-धीरे उन्होंने लड़कियों से दोस्ती की और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर ट्रेन के रास्ते बेंगलुरु ले जाने की कथित साजिश रची.
जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को जोधपुर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र से इन दोनों नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत पुलिस को मिली थी. पुलिस को अंदेशा था कि लड़कियां ट्रेन के जरिए राज्य से बाहर जा सकती हैं, जिसके बाद तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही RPF अहमदाबाद मंडल ने एक विशेष टीम का गठन कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया.
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
चलती ट्रेन से फेंका मोबाइल, प्लेटफॉर्म पर पकड़े गए आरोपी
RPF की विशेष टीम ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20693) के पहुंचने पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान टीम को एक नाबालिग लड़की के साथ एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया. RPF जवानों को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की और अपना मोबाइल फोन चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. हालांकि, जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसकी पहचान बेंगलुरु निवासी आकिब अंसारी (24) के रूप में हुई.
आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए फोन से कॉल रिकॉर्ड और मैसेज भी डिलीट कर दिए थे. लेकिन RPF की टीम ने तकनीकी जांच की मदद से नडियाद रेलवे स्टेशन के पास से उस फेंके गए मोबाइल को बरामद कर लिया. डेटा रिकवर करने पर दूसरे आरोपी सैयद इब्राहिम की लोकेशन भी ट्रेस हो गई. इसके बाद पुलिस ने अहमदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से इब्राहिम को भी दूसरी नाबालिग लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया.
मानव तस्करी के नेटवर्क की हो रही जांच
पुलिस और RPF की इस त्वरित और संयुक्त कार्रवाई से दोनों नाबालिग लड़कियां सुरक्षित अपने घर लौट सकेंगी. हालांकि, पुलिस अब दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि आखिर नाबालिगों को बेंगलुरु ले जाने के पीछे उनका असली मकसद क्या था? क्या लड़कियां किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह का शिकार होने वाली थीं या उन्हें बेचने की योजना थी? जांच एजेंसियों द्वारा इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में कोई अन्य व्यक्ति या संगठित आपराधिक गिरोह तो शामिल नहीं है.
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर एम्स में पंजीकरण के लिए मांग रहे ओटीपी...संस्थान ने किया सचेत...जानिए मामला

Rajasthan: जयपुर में CRPF कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, बम निरोधक दस्ते ने किया डिस्पोज

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर Cyber ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान Police ने जारी की एडवाइजरी - Jagruk Janta Hindi News Paper


