नशे की कमाई पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, अजब खान की 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
नशे की कमाई पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, अजब खान की 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले बदमाशों पर राजस्थान पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत अरनोद थ…

सौजन्य से:- ABP News
नशे की कमाई पर राजस्थान पुलिस का एक्शन, अजब खान की 2.82 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले बदमाशों पर राजस्थान पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत अरनोद थाने के हिस्ट्रीशीटर अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.
जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी से कमाई कर करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने वाले बदमाशों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत अरनोद थाने के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी अजब खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने उसकी कथित अवैध कमाई से जुड़ी करीब 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी है.
यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत की गई. पुलिस की ओर से तैयार प्रस्ताव और दस्तावेज भारत सरकार की अधिकृत कम्पीटेंट अथॉरिटी एवं एडमिनिस्ट्रेटर, सफेमा एवं एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजे गए थे. सुनवाई के बाद 28 अगस्त 2026 को फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी देकर स्थायी कर दिया गया.
796 किलो डोडाचूरा की तस्करी से जुड़ा नाम
अजब खान का नाम साल 2020 में सामने आए 796 किलो अवैध डोडाचूरा के मामले से जुड़ा है. 16 जून 2020 को फलोदी जिले के लोहावट थाना पुलिस ने एक ट्रक से यह नशे की खेप पकड़ी थी. जांच में ट्रक चालक से पूछताछ के बाद पुलिस को अजब खान के बारे में जानकारी मिली. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. करीब छह साल तक फरार रहने के बाद 28 मार्च 2026 को अरनोद पुलिस ने अजब खान को गिरफ्तार किया. फिलहाल वह जैसलमेर जेल में न्यायिक हिरासत में है.
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले BJP को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
14 मुकदमे दर्ज, रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी संपत्तियां
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजब खान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश में कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एनडीपीएस एक्ट, जानलेवा हमला, मारपीट, अवैध हथियार, एससी-एसटी एक्ट, जुआ और राजकार्य में बाधा जैसे मामले शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि कथित नशे की कमाई से खरीदी गई कई संपत्तियां रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर दर्ज कराई गईं. हालांकि पुलिस के मुताबिक इनका इस्तेमाल और कब्जा अजब खान और उसके परिवार के पास ही था.
फ्रीज की गई संपत्तियों में देवल्दी गांव में करीब चार बीघा जमीन पर बना आलीशान फार्म हाउस, मकान, गैराज, भैंसों का फार्म, मुर्गी फार्म, बकरी फार्म और टीन शेड शामिल हैं. इनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए बताई गई है. इसके अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर खरीदे गए थार जीप, मारुति स्विफ्ट, महिंद्रा ट्रैक्टर और चार मोटरसाइकिलों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है.
कागजों में भले ही मालिक दूसरा, लेकिन कब्जा अजब खान से जुड़ा
पुलिस के मुताबिक कागजों में भले ही इन संपत्तियों के मालिक दूसरे लोग हों, लेकिन जांच में उनका कब्जा और इस्तेमाल अजब खान से जुड़ा पाया गया. पुलिस का कहना है कि संपत्तियां अपने नाम पर नहीं रखने का मकसद कानूनी कार्रवाई से बचना था. 30 जुलाई को पुलिस ने फ्रीजिंग प्रस्ताव पेश किया था और महज एक महीने के भीतर 28 अगस्त को संपत्ति फ्रीज करने का स्थायी आदेश जारी हो गया. इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के कारोबार से बनाई गई संपत्ति पर पुलिस की बड़ी चोट माना जा रहा है.
राजस्थान: राहुल गांधी के गणेश आरती वाले वीडियो से छेड़छाड़! BJP पर भड़की कांग्रेस
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


