राजस्थान में 2 दिन बाद तेज बारिश की चेतावनी: लगातार दूसरे दिन सूखा रहा मानसून, अगस्त अंत में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Ganganagar Churu Heat Monsoon Rain Forecast राजस्थान में 2 दिन बाद तेज बारिश की चेतावनी:लगातार दूसरे दिन सूखा रहा मानसून, अगस्त अंत में भी पारा 40 डि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Ganganagar Churu Heat Monsoon Rain Forecast
राजस्थान में 2 दिन बाद तेज बारिश की चेतावनी:लगातार दूसरे दिन सूखा रहा मानसून, अगस्त अंत में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर
- कॉपी लिंक
राजस्थान में शनिवार को लगातार दूसरा दिन रहा, जब मानसून सूखा रहा। बारिश नहीं होने से प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा। श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।
वहीं, अलवर, टोंक, जोधपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा।
2 सितंबर से राज्य में एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिसके असर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू होगी। 2 सितंबर को 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम के बड़े अपडेट्स
मानसून की एक्टिविटी रुकी हुई है: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ इस समय अमृतसर, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां अभी रूकी हुई है।
अब आगे क्या?:मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 3 दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में 2 सितंबर से मानसून एक बार फिर एक्टिव होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य के पूर्वी जिलों (भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग) में बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल
जयपुर: शनिवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप रही। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट होने से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं है।
अजमेर: मानसून की गतिविधियां कमजोर बनी हुई हैं। शनिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी-उमस का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उदयपुर: शनिवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से धूप तेज रही। दिन में उसम ने परेशान किया। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार शनिवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री से. दर्ज किया गया।
अलवर: सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर में गर्मी का असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक भी मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में अलवर समेत राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून कमजोर रहने की संभावना है।
जोधपुर: शनिवार को मौसम सामान्य से थोड़ा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
कोटा: में बारिश नहीं होने से गर्मी व उमस बढ़ गई है। शहर में शनिवार को दिनभर धूप खिली रही। पारा 1 डिग्री बढ़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मानसून सीजन में कोटा मे अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है।
सीकर: शनिवार पूरे दिन धूप निकली रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। जिले में इस साल काफी कम बरसात हुई है। बीते करीब 15 दिनों में एक ही दिन बारिश हुई है। मौसम साफ रहने के कारण गर्मी-उमस भी बढ़ गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का होगा संचालन - Bandikui News

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News


