भारी बारिश की चेतावनी, आधा दर्जन खदानें ढहीं, 10 गांवों का रास्ता बंद
राजस्थान में मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा के ऊपर बनी है, जिससे 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। कालानाडा खनन क्षेत्र में आधा दर्जन खदानें ढह गई, 10 गांवों का रास्ता बंद हो गया। हनुमानगढ़ में स्कूलों में छुट्टी की जानी पड़ी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Monsoon Trough Over Jaisalmer Kota
मानसून ट्रफ जैसलमेर-कोटा के ऊपर:2 दिन 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट; मकराना में आधा दर्जन खदानें ढहीं, 10 गांवों का रास्ता बंद
- कॉपी लिंक
- राजस्थान में जुलाई के आखिरी हफ्ते फिर सुस्त पड़ेगा मानसून
दो हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून अब सक्रिय होकर राजस्थान में जमकर बरस रहा है। बीते 24 घंटे में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, जोधपुर, फलोदी और प्रतापगढ़ में तेज बारिश हुई। मकराना में कालानाडा खनन क्षेत्र में आधा दर्जन खदानें ढह गईं जिससे 10 गांवों का रास्ता बंद हो गया। प्रतापगढ़ में दो महीने पहले बनी पुलिया भी पानी के तेज बहाव में बह गई। हनुमानगढ़ में स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी। बांसवाड़ा के जगपुरा में 24 घंटे में 7 इंच, बांसवाड़ा शहर में 2 इंच बारिश, सलूंबर के लसाड़िया में करीब 11 इंच बारिश हुई है।
अलग-अलग दिशा से हवाएं टकरा रहीं, इसलिए तेज बारिश
प्रदेश के ऊपर एक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, जो दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर-कोटा से होकर गुजर रही है। पूर्व-पश्चिम शियर जोन भी सक्रिय है। इसमें अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाएं एक जगह मिलकर टकराती हैं। इनके टकराने से नमी ऊपर उठती है और घने बादल बनते हैं।
- 24 जुलाई: अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।
- 25 जुलाई: दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jodhpur AIIMS : रेजिडेंट डॉक्टर का आरोप- रैगिंग की शिकायत करने पर तीन बार किया फेल, केंद्रीय मंत्री से न्याय की अपील

मानव मस्तिष्क के रहस्यों को समझने के लिए IIT जोधपुर की दूरगामी शोध

जोजरी-नदी-मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य-सचिव को ठहराया जिम्मेदार: अगली सुनवाई में होंगे पेश, हाई लेवल कमेटी बोली- प्रदूषित पानी से कम हुए वन्यजीव - Jodhpur News


