होमक्राइमजयपुर में 2 नामांकन ऑफिस बदले गए: वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में 2 नामांकन ऑफिस बदले गए: वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Nagar Nigam Election: Nomination Center Location Changed जयपुर में 2 नामांकन ऑफिस बदले गए:वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना हो…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 11:56 am बजे
जयपुर में 2 नामांकन ऑफिस बदले गए:  वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Nagar Nigam Election: Nomination Center Location Changed

जयपुर में 2 नामांकन ऑफिस बदले गए:वार्ड 31 से 40 के प्रत्याशियों को नामांकन भरने हीरापुरा की जगह खातीपुरा जाना होगा

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम चुनाव के नामांकन पत्र भरने के लिए निर्धारित किए 15 में से 2 ऑफिसों के स्थान बदले गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संशोधित आदेश निकालकर वार्ड संख्या 31 से 40 और वार्ड संख्या 111 से 120 के ऑफिस में बदलाव किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक की ओर से जारी नई संशोधन सूची के मुताबिक अब 31 से 40 के प्रत्याशियों को श्रीमति कमला देवी बुधिया राउमावि, हीरापुरा चौराहे के स्थान पर शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम), खातीपुरा जाना पड़ेगा।

इन वार्डो के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र भरवाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर का ऑफिस खोला जाएगा। इसी तरह 111 से 120 के प्रत्याशियों को नगर निगम किशनपोल जोन उपायुक्त, घाटगेट ऑफिस के बजाए नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक हवामहल के पीछे जाना पड़ेगा।

अन्य वार्डों की ये रहेगी व्यवस्था

- वार्ड संख्या 1 से 10 के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 05, वी.के.आई., सीकर रोड

- वार्ड संख्या 11 से 20 के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा।

- वार्ड संख्या 21 से 30 के लिए नगर निगम झोटवाड़ा जोन ऑफिस, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा।

- वार्ड संख्या 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर।

- वार्ड संख्या 51 से 60 के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर।

- वार्ड संख्या 61 से 70 के लिए कमरा नंबर 45, कलक्ट्रेट,

- वार्ड संख्या 71 से 80 के लिए नगर निगम जगतपुरा जोन उपायुक्त ऑफिस, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर।

- वार्ड संख्या 81 से 90 के लिए नगर निगम मालवीय नगर जोन ऑफिस, नई विधानसभा के पास लालकोठी।

- वार्ड संख्या 91 से 100 के लिए नगर निगम सिविल लाइंस जोन ऑफिस, टेक्नोलोजी पार्क के पास शास्त्री नगर।

- वार्ड संख्या 101 से 110 के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय बनीपार्क।

- वार्ड संख्या 121 से 130 के लिए कमरा नंबर 26, कलक्ट्रेट बनीपार्क।

- वार्ड संख्या 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क

- वार्ड संख्या 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ऑफिस, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक हवामहल के पीछे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें