रक्षाबंधन से पहले जयपुर आने की फ्लाइट 2 से 3 गुना महंगी - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Before Raksha Bandhan, Flights To Jaipur Are 2 To 3 Times More Expensive. रक्षाबंधन से पहले जयपुर आने की फ्लाइट 2 से 3 गुना महंगी - कॉपी लिंक रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। इससे एक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Before Raksha Bandhan, Flights To Jaipur Are 2 To 3 Times More Expensive.
रक्षाबंधन से पहले जयपुर आने की फ्लाइट 2 से 3 गुना महंगी
- कॉपी लिंक
रक्षाबंधन 28 अगस्त को है। इससे एक दिन पहले 27 अगस्त को मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलूरु सहित बड़े शहरों से जयपुर आने का हवाई किराया 2 से 3 गुना तक बढ़ गया है। सबसे अधिक बढ़ोतरी मुंबई से जयपुर के बीच है। 24 अगस्त को मुंबई से जयपुर का किराया 8 हजार था, जो 27 अगस्त को 16 हजार रुपए से शुरू हो रहा है। मुंबई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद से जयपुर आने का किराया भी बढ़ा है।
फ्लाइट कम होने से बढ़ा किराया
एविएशन एक्सपर्ट के अनुसार किराया बढ़ने का एक कारण फ्लाइट्स की संख्या कम होना भी है। मुंबई से जयपुर के बीच रोजाना औसतन 5 फ्लाइट चल रही हैं, जबकि सर्दियों में इनकी संख्या 12 थी। हैदराबाद के लिए 2, अहमदाबाद के लिए 3 और कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट कम चल रही हैं। पुणे और बेंगलूरु से भी फ्लाइट्स की संख्या कम है। दूसरी ओर ट्रेनों में पहले से कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।
27 अगस्त को प्रमुख शहरों से जयपुर का किराया
- मुंबई : इंडिगो की 3 फ्लाइट 16112 से 21414 रुपए, एयर इंडिया एक्सप्रेस 18368, एयर इंडिया 21937 रुपए
- बेंगलूरु : इंडिगो की 3 फ्लाइट 11571 से 12621 रुपए, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट 12548 रुपए
- अहमदाबाद : इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 4 गुना तक बढ़ा; सुबह 9599, रात 16665 रुपए
- पुणे : इंडिगो 9799, एयर इंडिया एक्सप्रेस 12161 रुपए
- हैदराबाद : इंडिगो की 3 फ्लाइट 9335 से 11855 रुपए
- कोलकाता : इंडिगो की 3 फ्लाइट 8990 से 11352 रुपए
- चेन्नई : इंडिगो की 1 फ्लाइट 11199 रुपए
- गोवा : इंडिगो की 1 फ्लाइट 10521 रुपए
- मुंबई से किराया 21 हजार रुपए पार हुआ
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

40K views · 1.8K reactions | जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट पर ये बोले अभिजीत दीपके | BBC News हिन्दी

39K views · 1.8K reactions | जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट पर ये बोले अभिजीत दीपके | BBC News हिन्दी

38K views · 1.8K reactions | जयपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट पर ये बोले अभिजीत दीपके | BBC News हिन्दी


