होमकृषिउदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे: तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई - Udaipur News
कृषि

उदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे: तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Cold Winds And Cloudy Skies In City उदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे:तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई - कॉपी लि…

bhaskar.com के अनुसार17 अगस्त 2026 को 03:55 am बजे
उदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे:  तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई - Udaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- Udaipur Weather Update | Cold Winds And Cloudy Skies In City

उदयपुर में अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे:तापमान 1.9 डिग्री गिरा, अब तक सामान्य से 20 प्रतिशत कब बारिश हुई

- कॉपी लिंक

उदयपुर में आज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दयपुर और सलूंबर जिले में आगे के दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

रविवार को भी बारिश का इंतजार ही रहा। दिन में हल्की धूप खिली, ज्यादातर समय बादल छाए रहे। तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया है।ब

अगले 2-3 दिन छाए रहेंगे बादल

मौसम एक्सपर्ट डा.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा व पश्चिम बंगाल तट के आसपास एक और कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

हालांकि, मेवाड़ समेत दक्षिणी राजस्थान में अगले दो से तीन दिन तक हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

चित्तौड़गढ़ में 31 MM बारिश

पिछले 24 घंटे में उदयपुर जिले में कहीं बारिश नहीं हुई लेकिन उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ में 31 MM, डूंगरपुर में 7.5 बारिश जल संसाधन विभाग ने दर्ज की। उदयपुर के पास के सलूंबर जिले में भी मौसम बदला हुआ है। बादल छाए हैं।

उदयपुर में पिछले दिनों का तापमान (डिग्री से.)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें