राजस्थान में मोबाइल लूटकांड नियंत्रित, पुलिस ने बदमाशों को 24 घंटे में पकड़ लिया
जोधपुर में टैक्सी चालक से मोबाइल छीनकर भागने की वारदात का पुलिस ने जल्द जवाब दिया, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Mobile Loot Case | Pali Accused Arrested Via CCTV Footage
जोधपुर में टैक्सी में मोबाइल लूटकर भागे 2 बदमाश:पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा, पाली के रहने वाले हैं आरोपी
- कॉपी लिंक
जोधपुर के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित रोटरी चौराहे पर एक टैक्सी चालक से मोबाइल छीनकर भागने की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है। मामले।में किशोर कुमार (25) पुत्र लक्ष्मणराम, अर्जुन (22) पुत्र लक्ष्मणराम, निवासी जगदंबा कॉलोनी नया गांव पाली को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
कापरड़ा निवासी प्रमोदपुरी पुत्र छोटूपुरी रातानाडा इलाके में टैक्सी चलाता है। 19 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे वह रोटरी चौराहे के पास सरकारी स्कूल के सामने अपनी टैक्सी खड़ी कर पिछली सीट पर बैठा था। उसका वन प्लस मोबाइल टैक्सी के डैशबोर्ड पर रखा हुआ था।
इसी दौरान रिक्तिया भैरूजी चौराहे की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और डैशबोर्ड से मोबाइल उठाकर बाइक पर बैठकर भागने लगा। जब प्रमोदपुरी ने हिम्मत दिखाकर बदमाशों का पीछा किया, तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया और मेडिकल चौराहे की तरफ फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़ित की शिकायत पर शास्त्रीनगर थानाधिकारी दिनेश लखावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस आउट कर पाली जिले के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र से दबोच लिया।
कार्रवाई में थानाधिकारी दिनेश लखावत, एएसआई थानाराम, एएसआई घेवरराम, कांस्टेबल महेन्द्र, राजूराम और राजेन्द्र शामिल रहे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


