राजस्थान- आज तेज बारिश की चेतावनी, 2 जिलों में रेड-अलर्ट: भीलवाड़ा में बिजली गिरने से 2 मौत, उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे में 11 इंच बरसात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Heavy Rain Alert | Udaipur Lasadiya Rainfall Weather Update राजस्थान- आज तेज बारिश की चेतावनी, 2 जिलों में रेड-अलर्ट:भीलवाड़ा में बिजली गिरने से 2 मौत, उदयपुर के लसाड…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Heavy Rain Alert | Udaipur Lasadiya Rainfall Weather Update
राजस्थान- आज तेज बारिश की चेतावनी, 2 जिलों में रेड-अलर्ट:भीलवाड़ा में बिजली गिरने से 2 मौत, उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे में 11 इंच बरसात
- कॉपी लिंक
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार (24) को 2 जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट हैं। वहीं, 9 जिलों में ऑरेंज और अन्य में यलो अलर्ट है।
इससे पहले गुरुवार को बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, जैसलमेर, पाली, भीलवाड़ा सहित कई जिलों में दोपहर बाद भारी बारिश हुई।
भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत हो गई। वहीं, उदयपुर के लसाड़िया में 24 घंटे के दौरान (22 जुलाई शाम 5 बजे से 23 जुलाई शाम 5 बजे तक) 290 मिमी (11 इंच) से ज्यादा पानी बरसा।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ के दक्षिण में शिफ्ट होने और कोटा, उदयपुर संभाग के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने से गुजरात और उससे लगते राजस्थान के इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो रही है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS..
मानसून के बड़े अपडेट्स
तेज बारिश के बीच गिरी बिजली: भीलवाड़ा जिले के कई इलाकों में गुरुवार देर शाम तेज बारिश हुई। इस दौरान कलाल खेड़ी गांव बिजली गिरने से एक बुजुर्ग चरवाहे धर्मा नाथ और 11 साल की दोहिती गायत्री नाथ की मौत हो गई। हादसे में 7 बकरियां भी जल गईं।
नदियां उफान पर: भारी बारिश से राजस्थान में जनजीवन पर भी असर दिखना शुरू हो गया। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, ब्यावर, भीलवाड़ा, उदयपुर समेत कई इलाकों में खेत जलमग्न हो गए। डूंगरपुर में सोम और माही नदियां उफान पर हैं। पानी भरने, बरसाती नदियां चलने और पुलिया ढहने से गांवों और छोटे कस्बों के रास्ते बंद हो गए हैं।
यहां हुई बारिश: भीलवाड़ा के बागोर में 60 मिमी (MM), हमीरगढ़ में 50 मिमी, उदयपुर के पास सलूंबर में 61 मिमी, झालड़ा में 62 मिमी, बाड़मेर के पचपदरा में 51 मिमी, पाटौदी में 55 मिमी, राजसमंद के आमेट में 61 मिमी, सरदारगढ़ में 54 मिमी, राजसमंद शहर में 49 मिमी, चित्तौड़गढ़ के राश्मी में 53 मिमी, भदेसर में 45 मिमी और जालौर में 51 मिमी बरसात दर्ज हुई।
4 दिन जारी रहेगा तेज बारिश का दौर: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में वर्तमान में तीन अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके असर से अगले चार दिन पूरे राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी राजस्थान पर एक शियर जोन (डायवर्जन) बन गया है, जिसमें पश्चिम से आने वाली और पूर्व (बंगाल की खाड़ी) से आने वाली हवा डायवर्ट हो रही है। इन सभी सिस्टम के असर से राज्य में अगले चार दिन मानसून पूरी तरह एक्टिव रहने की संभावना है।
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
आगे कैसा रहेगा मौसम…
राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम
जयपुर: राजधानी में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना रहा। सुबह-सुबह जयपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। दिन में हवा चलने से लोगों को उमस से राहत मिली। जयपुर में अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उदयपुर: जिले में गुरुवार को सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। जिले के घासा गांव में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सलूंबर जिले के सलूंबर और सेमारी में भी अच्छी बारिश हुई। उदयपुर में अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: गुरुवार को दिनभर धूप से गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही से हल्की राहत भी मिली। शाम को शहर के कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा: गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश भी हुई। सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक शहर में 3.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अलवर: शहर और आसपास गुरुवार को दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। इस कारण गर्मी का असर काफी कम रहा। जिले का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बरसात के बाद भी जिले के अधिकतर डैम में पानी की आवक शुरू नहीं हुई है।
सीकर: जिले में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जोधपुर: गुरुवार को जिले में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे पहले शहर में बूंदाबांदी भी हुई थी। जिले का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Topics:
- भास्कर एक्सक्लूसिवACB के पास रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ सबूत: सरकार को भेजे, केस की परमिशन मांगी; 979 करोड़ के घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी
- रामपाल की शरण में पहुंचीं राजस्थान की कांग्रेस विधायक: बोलीं- हिंडौन सिटी के जलभराव का समाधान करो, रामपाल ने कहा-समस्या लिख दी
- राघव बोले-जंतर-मंतर पर बैठे स्टूडेंट्स का सपोर्ट क्यों न करूं: एक्टर जुयाल ने कहा-ये जेन जी बिल्कुल अलग हैं, आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रहे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


