होमसेहतजयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे: राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेशन फार्म भरे; नामांकन में अब 2 दिन बाकी - Jaipur News
सेहत

जयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे: राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेशन फार्म भरे; नामांकन में अब 2 दिन बाकी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Urban Body Election Nomination | Jaipur Candidates Filing Update जयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे:राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेश…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 अगस्त 2026 को 12:32 pm बजे
जयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे:  राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेशन फार्म भरे; नामांकन में अब 2 दिन बाकी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Urban Body Election Nomination | Jaipur Candidates Filing Update

जयपुर-जिले की 19 निकायों में 39 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे:राजस्थान में पहले दिन 1055 से ज्यादा नॉमिनेशन फार्म भरे; नामांकन में अब 2 दिन बाकी

- कॉपी लिंक

राजस्थान में नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) में चुनाव लड़ने के लिए अब उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए केवल 2 दिन का समय बचा है। उम्मीदवार 29 और 31 अगस्त को नामांकन पत्र भर सकेंगे।

वहीं आवेदन के पहले दिन 27 अगस्त को जयपुर समेत सभी जिलों की 309 निकायों में 889 उम्मीदवारों ने 1055 से ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें कई ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने बीजेपी, कांग्रेस की तरफ से अपनी दावेदारी जताई। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। संभावना है कि दोनों पार्टियां की ओर से 29 अगस्त से सूची जारी होने का दौर शुरू होगा।

जयपुर में 19 निकायों में 48 पर्चे दाखिल

राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा नगरीय निकाय है। यहां 1 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 16 नगर पालिकाएं हैं। इनमें पहले दिन 39 उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने पहुंचे। 27 अगस्त को इन 39 उम्मीदवारों ने कुल 48 नामांकन पत्र (पर्चे) भरे।

इसमें जयपुर नगर निगम में 11 उम्मीदवारों ने 13 नामांकन पत्र भरे। वहीं चौमूं नगर परिषद में 7, शाहपुरा नगर परिषद में 4 नामांकन पत्र आए। इसके अलावा नगर पालिका बगरू में 4, चाकसू में 10, जमवारामगढ़ में 2, मनोहरपुर में 5, फागी में 2 और कानोता में 1 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

कल और 31 को रहेगी भीड़

राजस्थान में अब निकाय चुनाव के लिए 29 और 31 अगस्त को नामांकन पत्र भरने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रहेगी। इन्हीं दो दिन में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी।

वहीं दोनों पार्टी से कई बागी होकर तो कई निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरने रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस पहुंचेंगे।

इसके अलावा नामांकन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों के पास नाम वापसी के लिए 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक का समय रहेगा।

9 और 11 सितंबर का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत

इधर, निर्वाचन आयोग ने 9 और 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग को देखते हुए दोनों दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। ऐसे में जिन निकाय क्षेत्र में जिस तारीख को वोटिंग होगी। वहां कलेक्टर सार्वजनिक अवकाश घोषित करेंगे।

- राजस्थान एक्सप्लेनरनिर्दलियों को मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’जैसे सिंबल?: निकाय चुनाव में 'पतंग' के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी, जानिए- कैसे होता है आवंटन

- LIVEसीकर के नीमकाथाना में निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी: बीजेपी में आज आ सकती है पहली लिस्ट; अजमेर में पूर्व मेयर पत्नी को लड़ाएंगे चुनाव

- बात खरी हैडिप्टी CM ने बांधी डिप्टी CM को राखी: विधायक मेकअप कराकर खुश; दिव्या मदेरणा ने दिखाए 'तेवर'

- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: 27 दिन में 55 केस; जुकाम-बुखार में भीड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें