होम›क्राइम›राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम?
क्राइम

राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम?

राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम? राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक दिन में बड़ा अभियान चलाते हुए 17,049 ठिकानों पर दबिश दी। इ…

Hindustan के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 02:05 pm बजे
राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम?

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम?

राजस्थान पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक दिन में बड़ा अभियान चलाते हुए 17,049 ठिकानों पर दबिश दी। इस ऑपरेशन में 7,744 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 55 इनामी और 354 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

राजस्थान में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया। पुलिस की 2,961 विशेष टीमों ने एक ही दिन में राज्यभर में 17,049 ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 7,744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 55 इनामी और 354 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बने लोगों की धरपकड़ के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। कार्रवाई में पुलिस के 12,151 अधिकारी और जवान शामिल रहे।

टोंक में सबसे ज्यादा 407 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई में टोंक जिला सबसे आगे रहा। यहां 97 विशेष टीमों ने 363 चिह्नित ठिकानों पर दबिश देकर 407 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद भीलवाड़ा में 133 टीमों ने 305 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 330 आरोपियों को गिरफ्तार किया।अजमेर में भी बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जिले में 122 पुलिस टीमों ने 598 ठिकानों पर दबिश दी और 280 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

55 इनामी और 354 कुख्यात अपराधी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों में 55 इनामी अपराधी भी शामिल हैं। इसके अलावा 354 कुख्यात अपराधियों को भी पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सिर्फ वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने असामाजिक तत्वों पर भी कार्रवाई करना था।

डीजीपी बोले- आगे भी जारी रहेंगी दबिश

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राज्य में शांति, सुरक्षा और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़ी पुलिस दबिशों से आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर का संदेश जाता है। डीजीपी के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें