होमकृषिआज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: जयपुर में सुबह से बरसात, भरतपुर में 4 इंच पानी बरसा, पांचना डैम का जलस्तर बढ़ा - Jaipur News
कृषि

आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी: जयपुर में सुबह से बरसात, भरतपुर में 4 इंच पानी बरसा, पांचना डैम का जलस्तर बढ़ा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rain Alert | Heavy Rainfall In Bharatpur Alwar Karoli Weather आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:जयपुर में सुबह से बरसात, भरतपुर में 4 इंच पानी बरसा, पांचना डैम का…

Dainik Bhaskar के अनुसार25 अगस्त 2026 को 12:56 am बजे
आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:  जयपुर में सुबह से बरसात, भरतपुर में 4 इंच पानी बरसा, पांचना डैम का जलस्तर बढ़ा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rain Alert | Heavy Rainfall In Bharatpur Alwar Karoli Weather

आज 17 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी:जयपुर में सुबह से बरसात, भरतपुर में 4 इंच पानी बरसा, पांचना डैम का जलस्तर बढ़ा

- कॉपी लिंक

राजस्थान में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। आज भी 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। जयपुर सहित आसपास के एरिया में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं, सोमवार (24 अगस्त) अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक बरसात हुई।

करौली में बारिश के बाद पांचना बांध का जलस्तर बढ़ गया। राजधानी में दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

भरतपुर में 4 इंच बरसात: पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के सीकरी में 102MM हुई। भरतपुर जिले में रविवार रात से सोमवार शाम तक लगातार बारिश का दौर जारी है। इधर अलवर, करौली में भी कई जगहों पर 3 इंच तक पानी बरसा। जयपुर में भी सोमवार दोपहर को हुई तेज बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई। राजधानी में सोमवार देर फिर से शुरू हुआ बारिश का दौर मंगलवार सुबह तक जारी है।

सड़कें दरिया बनीं, अंडरपास में भरा पानी: सोमवार को तेज बारिश से करौली के हिंडौन स्थित बाजारों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यहां लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। पांचना बांध में भी पानी की आवक होने से बांध का गेज 9.10 मीटर से बढ़कर 9.15 मीटर पर पहुंच गया। इधर अलवर के खैरथल में भी तेज बारिश के बाद यहां बने एक अंडरपास में पानी भरने से लोगों की मुश्किल बढ़ गई।

राजस्थान के मौसम की PHOTO…

ये शहर सबसे गर्म रहे

तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ अभी अमृतसर, निजामाबाद, शाहजहांपुर, वाराणासी से होकर लो-प्रेशर सिस्टम के बीच से होकर झारखंड, उड़ीसा होकर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इस कारण उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी से लगते राजस्थान के इलाके (भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत अन्य कई जिलों) में बारिश का दौर अगले तीन दिन जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का मौसम

जयपुर: सोमवार दोपहर में गर्मी-उमस रही। लेकिन दोपहर करीब 3 बजे बाद मौसम में बदलाव हुआ। ग्रामीण, शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश हुई। बारिश के साथ शहर में जगह-जगह तेज हवा चली। जयपुर शहर में सबसे ज्यादा 35MM बरसात जेएलएन मार्ग पर दर्ज हुई। जयपुर में दिन का तापमान 2 डिग्री गिरकर 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर: पिछले एक सप्ताह से मानसून की गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। आसमान में रोजाना बादल छा रहे हैं, लेकिन बादलों के बीच धूप निकलने से गर्मी और उमस परेशान कर रही है। सोमवार सुबह भी बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने से गर्मी का असर रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अलवर: सोमवार सुबह कई घंटे तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिली। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कोटा: सोमवार को मौसम में बदलाव से गर्मी और उमस बढ़ गई है। अलर्ट के बाद भी कोटा में शाम तक बरसात नहीं हुई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हल्की धूप खिली रही।

सीकर: जिले में पिछले डेढ़ सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में मौसम गर्मी और उमस बनी हुई है। सीकर में सोमवार को दिन का तापमान 37.0 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में आगामी एक सप्ताह तक मौसम और तापमान में खासा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

उदयपुर: सोमवार को मौसम सामान्य रहा। दिनभर धूप खिली रही, जबकि बीच-बीच में कुछ समय के लिए बादल भी छाए। पूरे जिले में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी उदयपुर में बारिश की संभावना कम है।

जोधपुर: जिले में सोमवार को भी बारिश नहीं हुई। इस कारण उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें