राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर, आज 20 जिलों में अलर्ट; दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश
राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर, आज 20 जिलों में अलर्ट; दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 20 जिलों में अलर्ट है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई, जबकि पश्चि…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर, आज 20 जिलों में अलर्ट; दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश
राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 20 जिलों में अलर्ट है। डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा।
विस्तार
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने प्रदेश में 17 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी राजस्थान में सोमवार को कई जगह तेज बारिश हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना हुआ है।
बंगाल की खाड़ी का सिस्टम दक्षिणी राजस्थान में सक्रिय
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से बना लो-प्रेशर सिस्टम फिलहाल दक्षिणी राजस्थान और गुजरात-मध्य प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय है। इसका सबसे ज्यादा असर उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में देखने को मिला है।
मानसून ट्रफ भी दक्षिण की ओर खिसक गई है। यह गुजरात के नलिया से होते हुए लो-प्रेशर सिस्टम के आसपास से गुजर रही है और आगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
17 सितंबर तक बना रहेगा बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को 20 जिलों में अलर्ट है, जबकि 17 सितंबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
यह भी पढें- राजस्थान: कहीं भाजपा-कांग्रेस का दबदबा तो कहीं निर्दलीयों ने बिगाड़ा खेल, शहर-दर-शहर समझिए चुनाव का पूरा गणित
डूंगरपुर-बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा बारिश
उदयपुर संभाग में 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। डूंगरपुर और बांसवाड़ा में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इससे पहले बांसवाड़ा के लुहाड़िया और डूंगरपुर के सागवाड़ा में 109-109 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
पिछले 24 घंटे में झालावाड़ के रायपुर में 75 मिमी बारिश हुई। डूंगरपुर, बांसवाड़ा और राजसमंद में भी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सिरोही, प्रतापगढ़, जालोर, बारां, जयपुर, जोधपुर, पाली और अजमेर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम, तापमान 40 डिग्री के करीब
एक तरफ दक्षिणी राजस्थान में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिमी हिस्से में मानसून कमजोर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश सामान्य से कम होने के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सितंबर का दूसरा सप्ताह बीतने के बावजूद यहां तापमान करीब 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में दर्ज किया गया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

3,857 MD, MS, DM, MCh seats in Rajasthan: NMC seat matrix 2026-27

बीकानेर में स्टेट लेवल जिम्नास्टिक: अजमेर-जयपुर सहित सात जिलों की टीमें आमने-सामने - Bikaner News

All India Sub-Junior Ranking Badminton tournament: Rajasthanâs Poonia twins a step away from qualifying for main draw


