सुस्त पड़े मानसून को फिर मिलेगी हवा, राजस्थान में आज फिर से बदलेगा मौसम, इन 17 जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून सुस्त है, लेकिन 23 अगस्त से मौसम बदलेगा। जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी और कोटा संभाग में बारिश-आंधी का अलर्ट है; 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में मानसून सुस्त है, लेकिन 23 अगस्त से मौसम बदलेगा। जयपुर, भरतपुर, शेखावाटी और कोटा संभाग में बारिश-आंधी का अलर्ट है; 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हल्की बारिश की संभावना है।
जयपुर: राजस्थान में मानसून की गतिविधियां वर्तमान में सुस्त बनी हुई हैं, लेकिन 23 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर हरियाणा पर बना चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ट्रफ की स्थिति के कारण प्रदेश में मिला-जुला मौसम देखने को मिलेगा। लिहाजा पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में सूखा रहने के आसार हैं।
पूर्वी राजस्थान के मौसम का हाल जानिए
IMD के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में 23 से 24 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 और 26 अगस्त को कोटा तथा उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जैसे 17 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान में जानिए कैसी रहेगी मौसम की स्थिति
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में अगले एक सप्ताह तक मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि पूरा क्षेत्र बारिश से पूरी तरह अछूता नहीं रहेगा। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के इलाकों में 23 अगस्त को बारिश की संभावना है। जोधपुर संभाग में 23 से 26 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज हो सकती है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि औसत आर्द्रता 40 से 70 प्रतिशत के बीच रही। कुल मिलाकर राजस्थान में आगामी दिनों में पूरे राज्य में एक समान बारिश न होकर क्षेत्रीय स्तर पर मौसम का प्रभाव अलग-अलग देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जोधपुर में 29 अगस्त तक नहीं होगी बारिश: अब तक सामान्य से 36 प्रतिशत कम बरसात, अगले 2 दिन बादल छाए रहेंगे - Jodhpur News

जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट, CJP का अल्टीमेटम पूरा: बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं - Jaipur News

109K views · 4.7K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी


