होमक्राइमधौलपुर में 16 साल के छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम
क्राइम

धौलपुर में 16 साल के छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक छात्र की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

Jansatta के अनुसार20 जुलाई 2026 को 11:11 am बजे
धौलपुर में 16 साल के छात्र की हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

सौजन्य से:- Jansatta

राजस्थान के धौलपुर जिले में 16 साल के एक छात्र की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस के अनुसार, छात्र का शव रविवार रात बाड़ी क्षेत्र के निकट एक जंगल में बोरियों से ढका मिला। पुलिस ने बताया कि छात्र रविवार अपराह्न करीब दो बजे मवेशी चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। उसने बताया कि रात करीब नौ बजे जंगल में उसका शव बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, छात्र के सिर पर पत्थरों से प्रहार किए जाने के निशान मिले हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार रात बाड़ी-बसईरी राज्य राजमार्ग पर यातायात जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को भी उनका प्रदर्शन जारी रहा।

मृतक के पिता पहले से ही अस्पताल में भर्ती

मनोज कुमार कुहावनी थाना कंचनपुर राजकीय महाविद्यालय बाड़ी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता का कुछ दिन पहले हुए एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्हें फैक्चर हो गया था। उनका पहले से ही धौलपुर में डॉ.मनोज त्यागी के हास्पिटल में इलाज चल रहा है। मनोज की मां हॉस्पिटल में थी और घर पर उसकी छोटी बहन और भाई था।

मनोज रविवार की दोपहर को अपनी भैंसों को पंजाबी पुरा गांव के पीछे निधारा गांव के जंगल में चराने ले गया था। जब देर शाम तक वह पर नहीं लौटा तो उसके छोटे भाई-बहन को चिंता हुई। उन्होंने इसकी जानकारी परिजन औऱ गांव के लोगों की दी। गांव के लोगों ने जब उसकी तलाश की तो उसका क्षत-विक्षत शव मिल।

ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें प्रदर्शन समाप्त करने के लिए समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे तीनों छात्रों ने खत्म की भूख हड़ताल

नेहा बोरा, आमीन और मनीष कुमार तीनों छात्र लेफ्ट स्टूडेंट ऑर्गनाइज़ेशन AISA के सदस्य हैं, सोनम वांगचुक के मंच के पास ही बने एक मंच पर पिछले 23 दिनों से अनशन पर बैठे थे। और अधिक पढ़ें…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें