होम›क्राइम›जयपुर से किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, लड़की को ढूंढकर आरोपी को किया अरेस्ट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर से किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप: इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, लड़की को ढूंढकर आरोपी को किया अरेस्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Kidnapped By Instagram Friend | POCSO Case जयपुर से किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, लड़की को ढूंढकर आरोपी को किया अरेस्ट - कॉ…

bhaskar.com के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
जयपुर से किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप:  इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, लड़की को ढूंढकर आरोपी को किया अरेस्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Minor Girl Kidnapped By Instagram Friend | POCSO Case

जयपुर से किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, लड़की को ढूंढकर आरोपी को किया अरेस्ट

- कॉपी लिंक

जयपुर से किडनैप कर 16 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने पर आरोपी ने मिलने के बहाने बुलाकर उसका किडनैप कर लिया। एक महीने तक बंधक बनाकर नाबालिग लड़की से देहशोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकाला आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को धर-दबोचा।

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाकर आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत शनिवार को अरेस्ट किया। पुलिस कोर्ट में पेश कर आरोपी का तीन दिन के पीसी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी ने बताया- पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी मोहन लाल नायक (31) निवासी सेठान सीकर को अरेस्ट किया है। वह सउदी अरब में टाइल्स लगाने का काम करता है। जयपुर की रहने वाली 16 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर उसकी चेट हुई। बातचीत के बाद आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली।

बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया

आरोप है कि करीब एक महीने पहले आरोपी ने मिलने का दबाव बनाकर नाबालिग को बुलाया। मिलने पहुंचने पर धोखे से बहला-फुसलाकर उसका किडनैप कर दिल्ली ले गया। करीब एक महीने तक इधर-उधर बंधक बनाकर रखा और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।

नाबालिग पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस तलाश में जुटी थी। ढूंढते हुए पीछा करते पुलिस दिल्ली जा पहुंची। पुलिस टीम ने नाबालिग को ढूंढ निकाला और उसके साथ मिले युवक को धर-दबोचा।

इंस्टाग्राम फ्रेंड को अरेस्ट

जयपुर लाकर नाबालिग पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी इंस्टाग्राम फ्रेंड को अरेस्ट किया। पुलिस ने शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

- सांभर में विश्व हिंदू परिषद का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ: रामलीला रंगमंच पर हुआ, रामनाम संकीर्तन में शामिल हुए श्रद्धालु

- पोलो मैच देखने आई एक्ट्रेस डायना पेंटी और लारिसा बोनेसी: जयपुर में नाइट पोलो में ऑडियंस से हाउसफुल हुआ मैच, मेफेयर 84 ने 9-8 से जीती ट्रॉफी

- 'भास्कर समाधान' बना प्रभावी जनमंच: जवाहर नगर में बनी नई रोड, पेयजल समस्या भी सुलझी, खुले में कचरा, बेसहारा पशु बिगाड़ रहे शहर की छवि

- भाजपा ने 17 जिलों में अपने जिला प्रमुख बनाए: जिला परिषदों में थी भाजपा को बढ़त पंचायत समितियों में कांग्रेस का लहराया था परचम

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें