होमसेहतजयपुर में भाजपा के 150 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी: कांग्रेस ने भी सभी उम्मीदवारों की घोषणा की; जानिए किसे कहां से मिला टिकट - Jaipur News
सेहत

जयपुर में भाजपा के 150 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी: कांग्रेस ने भी सभी उम्मीदवारों की घोषणा की; जानिए किसे कहां से मिला टिकट - Jaipur News

बीजेपी-कांग्रेस ने जयपुर में अपने पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने नगर निगम जयपुर के 145 वार्ड में नामों की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस से पूरे 150 वार्ड से नाम सामने आ गए हैं। . सीएम के ओएसडी आनंद शर्…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 05:33 pm बजे
जयपुर में भाजपा के 150 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी:  कांग्रेस ने भी सभी उम्मीदवारों की घोषणा की; जानिए किसे कहां से मिला टिकट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

बीजेपी-कांग्रेस ने जयपुर में अपने पार्षद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने नगर निगम जयपुर के 145 वार्ड में नामों की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस से पूरे 150 वार्ड से नाम सामने आ गए हैं।

.

सीएम के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प्रत्याशी बनाया है। वहीं पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट दिया है। पार्टी से 23 साल की जेन-जी को भी टिकट दिया गया है।

जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव की जगह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस ने आदर्श नगर विधानसभा से 17 वार्ड के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की हैं।

जयपुर नगर निगम के भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

23 साल की जेन-जी भी चुनाव के मैदान मे

भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 150 से 23 साल की जेन-जी शालू मीणा को चुनावी मैदान में उतारा है। शालू ने कहा- आम लोगों को साथ लेकर वार्ड का विकास करना मेरी प्राथमिकता होगी। मेरे स्वर्गीय पिता ने पार्टी के लिए काफी काम किया थी। इसकी बदौलत आज मुझे टिकट मिल पाया है।

बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हुई

वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हो गई। पार्टी ने पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था। लेकिन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन भर दिया।

कालीचरण सराफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही मैंने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दे दिया था।

---

ये खबर भी पढ़ें….

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी महिला दावेदार:बोलीं- जी हजूरी करने वालों को मौका दिया जा रहा; जयपुर शहर अध्यक्ष का विरोध हुआ जयपुर-जोधपुर-उदयपुर-अजमेर में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट:सीएम के ओएसडी की पत्नी को मिला टिकट,अलवर-कोटा नगर निगम में कांग्रेस-BJP ने उम्मीदवारों का ऐलान किया

कोटा में 2 कांग्रेस प्रत्याशी लेट पहुंचीं,नामांकन नहीं भर पाईं:श्रीगंगानगर में बेहोश हुईं उम्मीदवार; जयपुर में बीजेपी का टिकट नहीं मिलने पर रोने लगी दावेदार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें