होमसेहतजयपुर निकाय चुनाव: 150 वार्ड, 2500 दावेदार! बीजेपी से 1000 महिलाओं ने ठोकी दावेदारी, क्या बदलेगा चुनावी गणित?
सेहत

जयपुर निकाय चुनाव: 150 वार्ड, 2500 दावेदार! बीजेपी से 1000 महिलाओं ने ठोकी दावेदारी, क्या बदलेगा चुनावी गणित?

जयपुर के 150 वार्डों में लगभग 24 लाख मतदाता जल्द ही नए पार्षदों का चुनाव करेंगे। बीजेपी के 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी पेश की है। चौंकाने वाला पहलू यह है कि इनमें 1000 से ज्यादा आवेदन महिला कार्यकर्ताओं…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 04:54 am बजे
जयपुर निकाय चुनाव: 150 वार्ड, 2500 दावेदार! बीजेपी से 1000 महिलाओं ने ठोकी दावेदारी, क्या बदलेगा चुनावी गणित?

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के 150 वार्डों में लगभग 24 लाख मतदाता जल्द ही नए पार्षदों का चुनाव करेंगे। बीजेपी के 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने टिकट की दावेदारी पेश की है। चौंकाने वाला पहलू यह है कि इनमें 1000 से ज्यादा आवेदन महिला कार्यकर्ताओं के हैं।

जयपुर: राजधानी जयपुर के 150 वार्डों में लगभग 24 लाख मतदाता अपने नए पार्षदों का चुनाव करेंगे। निकाय चुनाव की औपचारिक तिथियों का ऐलान होने से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी के भीतर पार्षद पद के टिकट हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में जोरदार होड़ देखने को मिल रही है।

जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल के अनुसार, अब तक 150 वार्डों के लिए 2500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। इनमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला पहलू यह है कि करीब 1000 आवेदन महिला कार्यकर्ताओं के आए हैं।

सामान्य सीटों पर महिलाओं की एंट्री से बदला गणित

महिला कार्यकर्ताओं ने न केवल आरक्षित वार्डों से, बल्कि सामान्य वार्डों से भी खुलकर अपनी दावेदारी ठोकी है। महिला दावेदारों की इस आक्रामक रणनीति ने पार्टी के पारंपरिक समीकरणों को उलट दिया है। सामान्य वार्डों में कई वरिष्ठ पुरुष नेताओं और पूर्व पार्षदों की दावेदारी पर अब सवालिया निशान लग गया है, जिससे भाजपा के अंदरूनी खेमे में हलचल मची हुई है।

सर्वे और समर्पण के आधार पर तय होगा प्रत्याशी

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल आवेदन दाखिल कर देने मात्र से टिकट पक्का नहीं माना जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पिछले ढाई साल की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर कार्यकर्ताओं में उत्साह तो है, लेकिन टिकट वितरण का आधार कड़ा रहेगा।

पार्टी के प्रति निष्ठा: लंबे समय से संगठन में जमीनी स्तर पर काम कर रहे समर्पित कार्यकर्ताओं को पहली वरीयता दी जाएगी।

गुप्त सर्वे: पार्टी अपने स्तर पर स्वतंत्र एजेंसियों और आंतरिक टीमों से वार्डवार सर्वे करा रही है, जिसमें उम्मीदवार की छवि, सक्रियता और स्थानीय जनसमर्थन का आकलन किया जाएगा।

जिताऊ क्षमता: टिकट वितरण में सबसे बड़ा पैमाना उम्मीदवार की जीत की संभावना (विनेबिलिटी) ही रहेगा।

सिर्फ आवेदन नहीं, सर्वे और जिताऊ छवि बनेगी आधार

पार्टी संगठन ने साफ कर दिया है कि बायोडाटा जमा करने मात्र से किसी का टिकट पक्का नहीं माना जाएगा। शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने स्पष्ट किया कि संगठन के प्रति निष्ठा और वार्ड में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही पार्टी हर वार्ड में अपने स्तर पर गुप्त सर्वे करा रही है, जिसमें दावेदार का जनाधार, सामाजिक पकड़ और सबसे बढ़कर उसकी 'जिताऊ क्षमता' को परखा जाएगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें