आखिरी दिन उमड़ा नामांकन भरने वालों का सैलाब: जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में; 3 सितंबर तक नाम वापसी का समय - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Nagar Nigam Election | Nomination Filing Process Ends; Candidates List आखिरी दिन उमड़ा नामांकन भरने वालों का सैलाब:जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए म…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Nagar Nigam Election | Nomination Filing Process Ends; Candidates List
आखिरी दिन उमड़ा नामांकन भरने वालों का सैलाब:जयपुर नगर निगम की 150 सीटों के लिए 1253 उम्मीदवार आए मैदान में; 3 सितंबर तक नाम वापसी का समय
- कॉपी लिंक
नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका) चुनाव को लेकर नामांकन का कल आखिरी दिन था। जयपुर जिले की बात करें तो यहां 19 निकायों के 690 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आखिरी दिन 3549 उम्मीदवारों ताल ठोकी। इस प्रकार तीन दिन चली नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तक कुल 4238 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया- नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 27 अगस्त को 39 उम्मीदवारों ने (48 नामांकन पत्र), दूसरे दिन 29 अगस्त को 650 ने ( 737 नामांकन पत्र) और आखिरी दिन 31 अगस्त को 3,549 उम्मीदवारों ने (4,099 नामांकन पत्र) नामांकन भरे। इस तरह तीनों दिनों में कुल 4238 उम्मीदवारों ने 4,884 नामांकन पत्र भरे।
3 सितंबर तक नाम वापसी का समय
नायक ने बताया- राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन नामांकन पत्रों की जांच 1 सितंबर को होगी और उम्मीदवार के पास 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस लेने का समय रहेगा। 3 सितंबर दोपहर 3 बजे बाद फाइनल प्रत्याशियों (चुनाव लड़ने वाले व्यक्तियों) की सूची जारी की जाएगी। 4 सितंबर को इन सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।
जयपुर नगर निगम में 1200 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में आए
जयपुर नगर निगम की बात करें, तो यहां 150 वार्डो में चुनाव लड़ने के लिए 1253 उम्मीदवार मैदान में आए है, जिन्होंने कुल 1392 नामांकन पत्र भरे है। आखिरी दिन सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में आए। कल सुबह से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसरों के यहां नामांकन पत्र भरने वालों का जमघट लगा रहा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


