होम›खेल›कल का मौसम,14 सितंबर: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट
खेल

कल का मौसम,14 सितंबर: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट

कल का मौसम,14 सितंबर: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का…

Hindustan के अनुसार13 सितंबर 2026 को 03:04 pm बजे
कल का मौसम,14 सितंबर: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

कल का मौसम,14 सितंबर: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP से लेकर राजस्थान तक अलर्ट

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में कई जगह हल्की बारिश का अनुमान है।

14 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे लगे विदर्भ के ऊपर है। यह अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे लगे गुजरात की ओर बढ़ेगा। इसका असर राजस्थान समेत आसपास के इलाकों के मौसम पर पड़ेगा। उत्तर भारत में भी कई जगह बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दायरा कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई जगह हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर बना रह सकता है। 15 सितंबर तक छिटपुट बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके बाद भी कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।

बिहार के लिए IMD रिपोर्ट

बिहार में 14 सितंबर को कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। बीते 24 घंटे में बिहार के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। किशनगंज के टेढ़ागाछ में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। 15 से 17 सितंबर के बीच बिहार में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए अगले कुछ दिनों में खासकर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम पर नजर रखने की जरूरत है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद दोपहर से शाम के बीच भी बारिश का एक और दौर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलेगी। दोपहर में हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ सकती है। 15 सितंबर को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में खूब बरसेंगे बदरा

राजस्थान में 14 सितंबर को खासकर पूर्वी हिस्सों में बारिश का असर ज्यादा रह सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसकी बड़ी वजह मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र है, जो राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। 13 और 14 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ जगह हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक भी हो सकती है। लोगों को तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम का अनुमान

हिमाचल प्रदेश में 14 सितंबर को कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में छिटपुट से लेकर कई जगह बारिश होने का अनुमान जताया है। 13 सितंबर को भी हिमाचल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। सोमवार को बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं। ऐसे में सफर करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले दिनों में भी बारिश का असर बना रह सकता है।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेखक के बारे में

Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें