राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों के तबादले, नागौर को फिर नहीं मिला स्थायी एसपी, देखें लिस्ट
जयपुर कमिश्नरेट में नए अफसरों को दी जिम्मेदारी कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस आयुक्तालय जयपुर तथा डॉ. रामेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्रा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर कमिश्नरेट में नए अफसरों को दी जिम्मेदारी
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस आयुक्तालय जयपुर तथा डॉ. रामेश्वर सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम), जयपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकास शर्मा को उप महानिरीक्षक पुलिस, एसएसबी जयपुर और डॉ. राजीव पचार को उप महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है।जानिए किस अफसर को कहां लगाया
आईपीएस मनीष अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक, एससीआरबी जयपुर, संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक सीकर और योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त (क्राइम), पुलिस आयुक्तालय जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सतानाम सिंह को एसपी एसओजी जयपुर और पीयूष दीक्षित को एसपी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर नियुक्त किया गया है।तबादला सूची में कुन्दन कंवरिया को एसपी दौसा, प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी यातायात जयपुर, अजय सिंह राठौड़ को एसपी सिरोही और आदित्य काकड़े को एसपी फलोदी बनाया गया है। पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को कमांडेंट, 7वीं बटालियन आरएसी, भरतपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


