होमशिक्षा-करियरकेकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास...सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क
शिक्षा-करियर

केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास...सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क

केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास...सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क भजनलाल का दावा, प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. Published : July 11, 2026…

ETV Bharat के अनुसार11 जुलाई 2026 को 02:53 pm बजे
केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास...सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क

सौजन्य से:- ETV Bharat

केकड़ी में 1268 करोड़ की फोरलेन परियोजना का शिलान्यास...सीएम बोले-कांग्रेस ने किया राजस्थान का बेड़ा गर्क

भजनलाल का दावा, प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा.

Published : July 11, 2026 at 5:11 PM IST

केकड़ी/अजमेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को केकड़ी क्षेत्र में 808 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 69 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. उन्होंने 1268 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क परियोजना के प्रथम चरण का शिलान्यास भी किया. इससे क्षेत्र का औद्योगिक, व्यापारिक और यातायात विकास होगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि उपज मंडी में सभा में कहा, राज्य सरकार का ध्येय केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर प्रदेशवासियों का जीवन सुगम बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान का बेड़ा गर्क किया. हमारे ढाई साल के शासन में प्रदेश को कई बड़ी योजनाएं मिली है. कांग्रेस के 5 साल के शासन में एक भी बड़ी योजना प्रदेश को नहीं मिली.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करा रही है. चुनाव से पहले तैयार विकास के रोडमैप के अनुरूप कार्य कर रहे हैं. प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक की जल परियोजनाओं पर कार्य शुरू किया गया. ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां पेयजल योजनाओं पर काम नहीं चल रहा. भाजपा सरकार ने ढाई वर्षों में 12 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षों में केवल 3 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन बढ़ाया था. किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार तेजी से कार्य कर रही है.

पढ़ें: सीएम भजनलाल बोले, 'माउंट आबू से 'आबूराज' केवल नाम परिवर्तन नहीं, सांस्कृतिक विरासत का सम्मान'

डिप्टी सीएम दीया एवं राठौड़ बोले: उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नसीराबाद–देवली फोरलेन सड़क केवल केकड़ी ही नहीं, बल्कि नसीराबाद, सरवाड़ और देवली क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा. ढाई साल में प्रदेश में इतनी सड़क बनी कि 'मैं बोलते बोलते थक जाऊंगी लेकिन 5 दिन भी बताने में कम पड़ जाएंगे'. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में यश रेखा है. वे जब भी दिल्ली जाते हैं, राजस्थान के लिए कोई न कोई बड़ी सौगात लेकर आते हैं. उन्हें विशेष वरदान है और वे जो मांगते हैं, वह राजस्थान को मिलता है.

नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन की मांग: विधायक शत्रुघ्न गौतम ने मुख्यमंत्री से नसीराबाद-बूंदी रेलवे लाइन को स्वीकृति देने की मांग की.उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी. इनमें दो पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जयपुर-भीलवाड़ा ग्रीन एक्सप्रेस-वे, जो केकड़ी से होकर प्रस्तावित है, उसका निर्माण शीघ्र शुरू कराए. इसके बनने से केकड़ी दो फोरलेन मार्गों से जुड़ जाएगा. विधायक गौतम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का 51 किलो की माला पहनाई. सीएम ने आयुर्वेद प्राकृतिक महाविद्यालय, केकड़ी सावर के अलावा क्षेत्र में अन्य कई स्थानों पर बनी सड़कों का लोकार्पण किया.

राजस्थान में पानी की कमी नहीं: सीएम ने कहा कि प्रदेश में पेयजल किल्लत दूर करने को कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह का भार है कि उन्होंने इंदिरा गांधी योजना उस वक्त देकर कई जिलों की प्यास बुझाई. प्रदेश में ईआरसीपी, ब्राह्मणी नदी प्रोजेक्ट, यमुना प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में जल की परियोजनाएं समेत प्रदेश का एक भी ऐसा जिला नहीं है जहां पर पानी को लेकर सरकार ने परियोजनाएं नहीं दी. प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस रही लेकिन इतनी बड़ी योजनाएं कभी नहीं दी. इस सरकार में ऊर्जा क्षेत्र में भी राजस्थान आगे बढ़ा. 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है.

कांग्रेस ने युवाओं को रुलाया खून के आंसू: उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को खून के आंसू रुलाए. प्रदेश में बीजेपी के ढाई वर्ष के कार्यकाल में एक भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ है. एक लाख 78 हजार सरकारी नियुक्तियां अभी तक युवाओं को दी जा चुकी है. 4 लाख सरकारी, 6 लाख प्राइवेट नौकरी देने के वादे को सरकार जरूर पूरा करेगी.

पौधा लगाया: मुख्यमंत्री शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया. इसके बाद सड़क मार्ग से कृषि उपज मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचे. रास्ते में महाराणा प्रताप सर्किल और खाटू श्याम मंदिर पर भी स्वागत किया गया. समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, कन्हैयालाल चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, विधायक गोपीचंद मीणा, राजेंद्र गुर्जर, वीरेंद्र सिंह कानावत, रामस्वरूप लांबा, शंकर सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत मौजूद थे.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें