होमकृषिराजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी - Jaipur News
कृषि

राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 अगस्त 2026 को 12:54 am बजे
राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:  अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Weather Alert | Rain In Alwar Bharatpur & Heatwave Jaipur

राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, जयपुर में जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा गर्मी

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताते हुए 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पूर्वी हिस्सों में भी मौसम ड्राई रह सकता है।

इससे पहले, पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली एरिया में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 75MM (3 इंच) पानी बरसा। बारिश से इन इलाकों में लोगों को गर्मी, उमस से राहत मिली।

धौलपुर के बसेड़ी में हल्की बारिश से एक कच्चा मकान का गिर गया। रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। जयपुर में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा, जो जैसलमेर-बाड़मेर से ज्यादा है।

प्रदेश में सबसे बड़े गर्म शहर

मानसून के बड़े अपडेट्स

अलवर के कठूमर में 57 MM बारिश : धौलपुर में रविवार दोपहर कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। राजाखेड़ा, सैंपउ में 6-6, बसेड़ी में 4 और बसाई नवाब एरिया में 16MM बारिश हुई। करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी 1 से 2MM बरसात हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह तक अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45, राजगढ़ 39, भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33, रूपवास में 25 और धौलपुर के सरमथुरा में 23MM बरसात हुई।

पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी : पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।

39 डिग्री तक जा सकता है पारा: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हो सकता है। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में मौसम का हाल

जयपुर में रविवार को दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई और गर्मी-उमस बढ़ गई। यहां जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। रविवार को जयपुर का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोटा में रविवार को मौसम ड्राई रहा। दिनभर धूप खिली रही। बारिश नहीं होने से लगातार उमस बनी हुई है। कोटा में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। इस सीजन में अब तक सिर्फ 291.8 MM बारिश हुई है।

सीकर में रविवार को पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही रही। कभी धूप तो कभी छांव रही। न्यूनतम तापमान 24.4 और अधिकतम 36 डिग्री दर्ज किया गया। उमस थोड़ी कम रही।

अजमेर में पिछले एक सप्ताह से मानसून की गतिविधियां कमजोर हैं। बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। रविवार को भी सुबह बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बाद में धूप निकल आई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस बार मानसून सीजन में उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। इसका असर जिले के प्रमुख जलाशयों में पानी की आवक पर भी नजर आ रहा है।

उदयपुर में रविवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दिन में धूप खिली, लेकिन बीच-बीच में कुछ समय के लिए बादल छाए रहे। शाम को मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा। तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। दिन का तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जोधपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर में दो दिन तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

अलवर में रविवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला रहा। जिले में कहीं हल्के बादल तो कहीं धूप खिली रही। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी में कुछ राहत रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.8 जबकि न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें