होमकृषिराजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर में 3 इंच तक बरसा पानी
कृषि

राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर में 3 इंच तक बरसा पानी

राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर में 3 इंच तक बरसा पानी भरतपुर के बरैठा में 46 MM, नदबई में 33 MM और रूपवास में 25 MM बारिश हुई। वहीं धौलपुर के सरमथुरा में 23 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार दोपहर राजाखेड़…

Hindustan के अनुसार24 अगस्त 2026 को 07:54 am बजे
राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर में 3 इंच तक बरसा पानी

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर में 3 इंच तक बरसा पानी

भरतपुर के बरैठा में 46 MM, नदबई में 33 MM और रूपवास में 25 MM बारिश हुई। वहीं धौलपुर के सरमथुरा में 23 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार दोपहर राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6 MM, बसेड़ी में 4 MM और बसई नवाब क्षेत्र में 16 MM पानी बरसा। करौली के कुड़गांव और सपोटरा में भी 1 से 2 MM बारिश हुई।

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं। हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26-27 अगस्त से मानसून के और कमजोर होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी हिस्सों में भी मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है।

इससे पहले शनिवार देर शाम से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली जिलों में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सबसे ज्यादा 75 MM यानी करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कठूमर में 57 MM, रैणी में 45 MM और राजगढ़ में 39 MM पानी बरसा।

अलवर के कई इलाकों में बारिश

अलवर में रविवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिले के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहे, जबकि कई जगह धूप निकली। शनिवार रात से रविवार सुबह तक कठूमर में 57 MM, रैणी में 45 MM और राजगढ़ में 39 MM बारिश दर्ज की गई। लक्ष्मणगढ़ में 75 MM बारिश हुई।

भरतपुर के बरैठा में 46 MM, नदबई में 33 MM और रूपवास में 25 MM बारिश हुई। वहीं धौलपुर के सरमथुरा में 23 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार दोपहर राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6 MM, बसेड़ी में 4 MM और बसई नवाब क्षेत्र में 16 MM पानी बरसा। करौली के कुड़गांव और सपोटरा में भी 1 से 2 MM बारिश हुई।

धौलपुर के बसेड़ी में बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भी गिर गया। हालांकि इसमें किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।

पूर्वी राजस्थान में ज्यादा गर्मी

मानसून कमजोर होने के साथ राजस्थान में तापमान का असर भी बढ़ने लगा है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे जिलों में तापमान 35 डिग्री से नीचे बना हुआ है। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई शहरों में तापमान इससे ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है।

रविवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जैसलमेर और बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों से ज्यादा था। जयपुर में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर धूप रहने से गर्मी और उमस का असर बढ़ा रहा।

श्रीगंगानगर राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर में पारा 36 डिग्री, जबकि जयपुर में 35.6 डिग्री रहा।

39 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी दिशा से ड्राई हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में तापमान बढ़ सकता है और कुछ शहरों में पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में भी मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि 25 से 27 अगस्त के बीच कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों में ऐसा रहा मौसम

कोटा में रविवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। बारिश नहीं होने से उमस बनी रही। यहां अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मानसून सीजन में अब तक कोटा में 291.8 MM बारिश हुई है।

सीकर में बादलों की आवाजाही बनी रही। कभी धूप तो कभी छांव का दौर रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 24.4 डिग्री रहा।

अजमेर में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर है। रविवार को सुबह बादल रहे, लेकिन बाद में धूप निकल आई। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बारिश कम होने का असर जिले के जलाशयों में पानी की आवक पर भी दिखाई दे रहा है।

उदयपुर में दिन में धूप रही और बीच-बीच में बादल छाए। शाम को मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा।

जोधपुर में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

अलवर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह से जिले में रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें