होमक्राइमजयपुर नगर निगम की बीजेपी की लिस्ट जारी: पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट, निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का कटा टिकट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर नगर निगम की बीजेपी की लिस्ट जारी: पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट, निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का कटा टिकट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Election | Jyoti Khandelwal Gets BJP Ticket LIVEजयपुर नगर निगम की बीजेपी की लिस्ट जारी:पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट, निवर्तमान मेयर कुसुम या…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 05:32 am बजे
जयपुर नगर निगम की बीजेपी की लिस्ट जारी:  पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट, निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का कटा टिकट - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Municipal Election | Jyoti Khandelwal Gets BJP Ticket

LIVEजयपुर नगर निगम की बीजेपी की लिस्ट जारी:पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से टिकट, निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का कटा टिकट

- कॉपी लिंक

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर शहर में अपने प्रत्याशियों के नामों पर फैसला करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों को फोन कर टिकट मिलने की सूचना देनी शुरू कर दी है। भाजपा की सूची आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही कई बड़े नाम सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल और नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत शामिल हैं।

देखिए- 150 वार्ड की लिस्ट

निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कटा

सबसे बड़ा फैसला किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 को लेकर हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने वार्ड की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए काम करने की बात कही।

वहीं, जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर निकाय चुनाव के अहम राजनीतिक फैसलों में से एक माना जा रहा है।

भाजपा ने वार्ड नंबर 121 से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए निवर्तमान पार्षद नीरज अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व चेयरमैन भवानी सिंह राजावत को आज पार्टी ने उनके जन्मदिन के मौके पर वार्ड नंबर 89 से टिकट दिया है। वार्ड नंबर 12 से निवर्तमान पार्षद रश्मि सैनी के पति राजेंद्र सैनी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।

वार्ड 101 पर फंसा पेंच, टिकट फिलहाल होल्ड

सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 101 को लेकर भाजपा में अभी भी फैसला नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार विधायक गोपाल शर्मा ने यहां से राजेश ताम्बी को प्रत्याशी बनाने की पैरवी की थी। इसके बाद भाजपा मुख्यालय पर विरोध की स्थिति भी बनी। बताया जा रहा है कि बाद में उनके स्थान पर सुरेश गोयल को टिकट दिलाने की पेशकश की गई, लेकिन शनिवार देर रात हुई बैठक में भी वार्ड 101 पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी।

भाजपा के सर्वे में वार्ड नंबर 101 से मनोज मुद्गल का नाम सामने आने की बात भी कही जा रही है। अलग-अलग नामों को लेकर बनी स्थिति के चलते फिलहाल इस वार्ड को होल्ड कर दिया गया है। इस सीट पर फैसला करने के लिए सुबह 10 बजे एक बार फिर बैठक होने की जानकारी सामने आई है।

सांगानेर विधानसभा में इन नामों पर बनी सहमति

भाजपा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कई वार्डों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं। वार्ड नंबर 38 से गणेश नारायण जाट, 39 से भवन लील, 40 से गंगवाल, 41 से दयाल सिंह भाकर, 42 से अशोक राव तानी, 43 से शैलेंद्र भार्गव, 44 से नवीन भंडारी, 45 से जसवंत बैरवा, 46 से पांडे, 47 से दीपा नाथावत, 48 से सिद्धार्थ टोंदवाल, 49 से मुकेश काका, 50 से पहलाद चावला, 51 से महेंद्र छिपा और 52 से पूरन माली के नाम सामने आए हैं।

इसके अलावा वार्ड नंबर 54 से कमल किशोर शर्मा, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 57 से गिर्राज शर्मा मदाऊ और वार्ड 58 से सरोज वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी मिली है। हालांकि इन नामों की पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी होने का इंतजार है।

नामांकन की अंतिम तारीख होने के कारण भाजपा ने टिकट वितरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पार्टी की कोशिश है कि अधिकतर प्रत्याशियों को समय रहते सूचना दे दी जाए, ताकि वे नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकें। अब सभी की नजर भाजपा की आधिकारिक सूची पर टिकी है, जिसके जारी होते ही जयपुर नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

---

ये खबर भी पढ़ें---

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

जयपुर शहर से अब तक का सबसे बड़ा नाम सुनील कोठारी है, जो मेयर पद के प्रबल दावेदार हैं। उनके बाद विमल अग्रवाल भी मेयर पद के दावेदार माने जा रहे हैं।

- कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 111 से बीजेपी ने सामान्य सीट पर संजय जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।

- कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 135 से बीजेपी ने विमल अग्रवाल को फिर से टिकट दिया है। विमल अग्रवाल के टिकट को लेकर बालमुकुंद आचार्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी।

शहर अध्यक्ष अमित गोयल और विधायक बालमुकुंद आचार्य विमल अग्रवाल को टिकट नहीं देना चाहते थे, लेकिन पार्टी सर्वे में उनका नाम था। जिसके बाद प्रदेश टीम ने उन्हें टिकट दिया है।

- कॉपी लिंक

देखिए सांगानेर विधानसभा में किसे मिला टिकट।

- कॉपी लिंक

जयपुर में बीजेपी ने इन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। वार्ड 101 में फिलहाल प्रत्याशी का फैसला नहीं हुआ है। संभावित नामों में राजेश ताम्बी, सुरेश गोयल और मनोज मुद्गल बताए गए हैं।

- कॉपी लिंक

शैलेंद्र भार्गव भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जयपुर के पूर्व मेयर रहे अशोक लाहोटी के वार्ड से चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले शैलेंद्र भार्गव हवा महल और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट भी मांग चुके हैं।

- जयपुर में भाजपा ने पूर्व-मेयर कुसुम यादव का टिकट काटा: ज्योति खंडेलवाल को मैदान में उतारा; कोटा में 6 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा

- राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पारा 40°C: 2 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून, अब तक 22 फीसदी कम बारिश

- राजस्थान पुलिस ने दिल्ली से 43-युवतियों समेत 83 को पकड़ा: क्रेडिट कार्ड के नाम पर करते थे ऑनलाइन ठगी, ग्राहकों को कॉल कर फंसाते थे

- रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी को 165 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा: ATS और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखा 66 लाख वसूले; आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें